बॉलीवुड एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस
अपने लेटेस्ट लुक की वजह से चर्चा में आ गई हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अक्सर
अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार
लुटाते है।
एक्ट्रेस ज्यादातर
अपनी डेली लाइफ से जुड़ी तस्वीरें ही फैंस के साथ शेयर करती है जिनमें उनका बेहद
ही सिंपल लुक देखने को मिलता है। हालांकि इस बार एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों ने उनके फैंस के दिलों
पर बिजलियां गिरा दी हैं।
अनुष्का शर्मा ने
अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट बोल्ड फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह ब्लैक फ्रंट ओपन ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस
पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरे सोने के समय से दो घंटे पहले लेकिन ठीक लग रहा है।” अपने इस नए अवतार में एक्ट्रेस काफी ज्यादा सिजलिंग लग रही
हैं।
अभिनेत्री के इस अवतार पर फैंस तो अपना दिल हार ही चुके हैं और कॉमेंट सेक्शन
में जमकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं अनुष्का के इस बोल्ड लुक की तारीफ
करने में तो सेलेब्स भी पीछे नहीं है। अर्जुन कपूर से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक कई
सेलेब्स अनुष्का के इन लेटेस्ट फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अपनी वाइफ की इन
तस्वीरों पर विराट कोहली भी खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए।
तो वहीं एक यूजर ने अनुष्का की तस्वीरों पर कमेंट करते
हुए लिखा, ब्लैक आपको और अट्रैक्टिव बना रहा है। वहीं एक
और ने लिखा, कोहली भईया कुछ नहीं कहते ऐसे ड्रेस पे। इसके
अलावा अन्य यूजर्स दिल और फायर वाली इमॉटिकन्स शेयर किए है। यह तस्वीरें सोशल
मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्दी ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस‘ में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह
भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार अदा करने जा रही हैं। इस फिल्म के
साथ एक्ट्रेस करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आखिरी बार
उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App











