इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी प्रेगनेंसी टाइम को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। पिछले कुछ समय से अनुष्का अपनी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी एक और बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसे उनके पापा ने खींचा है।

इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने अपनी फोटो को साझा कर उसके कैप्शन में दिया है। जी हां अनुष्का शर्मा ने बताया कि उनके पापा चाहते थे कि वो उन्हें इस फोटो से क्रॉप कर दें,मगर उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

एक्टे्रस ने की फोटो शेयर
अनुष्का अपनी इस फोटो में पिंक सूट पहने हुए बहुत प्यारी लग रही है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा,जब आपके पापा ने परफेक्ट टी टाइम कैनडिड फोटो कैप्चर की है और आपसे उन्हें फ्रेम से क्रॉप करने के लिए कहा है लेकिन आपने नहीं किया हो क्योंकि बेटियां।
इसके साथ ही अनुष्का ने हर्ट और फन इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। अनुष्का अपने पिंकआउटफिट के साथ मैचिंग बिंदी और रेड लिपस्टिक में नजर आ रही हैं। बिना मेकअप वाली इस फोटो में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे अनुष्का की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। तभी तो एक्ट्रेस की इस तस्वीर को कुछ ही समय में लाखों लाइक्स मिल गए हैं।

बताते चले कि हाल ही में अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ दुबई से वापस लौटी हैं। दरअसल कप्तान कोहली आईपीएल के लिए दुबई में थे जहां अनुष्का ने हर मैच में स्टेडियम पहुंच कर टीम को चीयर किया।

फिलहाल अनुष्का मुंबई में अपने घर पर ही अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनुष्का शर्मा प्रेगनेंसी के सांतवे महीने में है। जनवरी 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पेरेंट्स बनेगे। अपने पहले बेबी के वेलकम के लिए यह कपल काफी ज्यादा उत्साहित है।


Download Android App
Download iOS App



