बॉलीवुड में एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंधे जा रहे है। बीते कुछ समय
से बी-टाउन में शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों को लेकर हर किसी के अपने अरमान
होते है फिर चाहे वो कोई भी हो। फिल्मी दुनिया के सितारें भी अपनी शादी को लेकर कई
तरीके के प्लॉन बनाते है जिनमें डेस्टिनेशन वेडिंग भी शामिल है। हालांकि बहुत से
स्टार कपल ऐसे भी है जो साधारण शादी करने का सपना रखते हैं।
इन दिनों वैसे तो डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज सभी के सिर पर चढ़ा हुआ है,
हर कोई डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में ही सोचता
है। ऐसे कई सितारें है जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं
लेकिन आज हम ऐसी सितारों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लॉन तो बनाया था लेकिन
किसी वजह से उनकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर
बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने करीबन 4
साल तक डेट करने के बाद इसी साल 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की ये
शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई। जबकि कुछ महानों पहले ही
खबर आई थी कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।
हालांकि फरहान और शिबानी ने मुंबई में शादी कर सभी को चौंका दिया।
वरुण धवन और नताशा दलाल
डेविड धवन के लाडले वरुण धवन भी अपनी नताशा दलाल के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग का
सपना देख रहे थे। मगर कोरोना की वजह से दोनों का ये प्लॉन केंसिल हो गया था। वरुण
धवन ने इस साल की शुरुआत में 24 जनवरी को लंबे रिलेशनशिप के बाद गर्लफ्रेंड नताशा
दलाल से शादी की थी। इस कपल ने अलीबाग में साल फेरे लिए जहां करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए
थे।
राणा दग्गुबाती और मिहिका
बाहुबली के भल्लालदेव उर्फ राणा दग्गुबाती और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज ने
भी अपनी शादी को लेकर कई अरमान सजाए थे। राणा दग्गुबाती और मिहिका भी डेस्टिनेशन
वेडिंग करना चाहते थे। हालांकि कोरोना काल में शादी करने की वजह से ऐसा नहीं हो
सका।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर भी अपनी रियल लाइफ प्रीति यानि मीरा
राजपूत के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे। दोनों बाली की खूबसूरत वादियों
में शादी के बारे में सोच चुके थे। लेकिन वो कहते है ना होता वही है जो ऊपर वाला
चाहता है। ऐसा ही कुछ इन दोनों के साथ भी देखने को मिला। लाख चाहने के बाद भी शाहिद
और मीरा अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के सपने को साकार नहीं कर सके।


Download Android App
Download iOS App

.jpg)







