मॉडल और अभिनेत्री दिशा पटानी ने अभी तक बॉलीवुड में दो ही फिल्में की हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता बरकरार है। दरअसल, इसका कारण टाइगर श्रॉफ हैं, क्योंंकि फिल्मों से ज्यादा वह टाइगर श्रॉफ के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

लेकिन इसी बीच उन्हें लेकर खबरें हैं कि वह तामिल ऐतिहासिक फिल्म ‘संघमित्रा’ में मुख्य किरदार निभाने जा रही। दरअसल, इसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है उन्होंने कहा, ‘संघमित्रा’ के लिए वास्तव में बहुत उत्सुक हूं। बता दें कि इससे पहले इस किरदार के लिए श्रुति हसन को लिया गया था। लेकिन अब दिशा ने उन्हें रिप्लेश कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App





