राहुल ने फिर ली GST पर PM की चुटकी, कहा- ‘ये कमाई मुझे दे दे’

Summary :

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और जीएसटी को लेकर चुटकी ली है। राहुल ने जीएसटी का मजाक उड़ाने के लिए इस बार फिल्म शोले के डॉयलॉग का सहारा लिया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GST का मतलब है गब्बर सिंह टैक्स = ‘ये कमाई मुझे दे दे’। राहुल ने GST लाने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस की GST का मतलब ‘जेनुइन सिंपल टैक्स’ है।

बता दें कि सोमवार को गांधीनगर में ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के साथ एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी सरकार द्वारा लागू की गई नई कर प्रणाली GST को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा था। उसी तर्ज पर आज उन्होंने फिर से GST पर निशाना साधा है।

Desk Team