Koffee With Karan में पहुंचे Arjun-Aditya, अनन्या संग डेटिंग के सवाल पर एक्टर ने दे दिया ये जवाब

Summary :

Koffee With Karan में पहुंचे Arjun-Aditya शो के ट्रेलर में दिखा अर्जुन-आदित्य का फुल मस्ती मूड आदित्य रॉय कपूर से करण जौहर ने पूछा अनन्या संग डेटिंग के सवाल जवाब में आदित्य ने कहा – ‘ना सीक्रेट पूछो, ना मैं झूठ बोलूंगा’ छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने हर नए एपिसोड के साथ चर्चा का विषय बन जाता हैं। शो में आए दिन कई ऐसे सेलिब्रिटी शिरकत करते हैं जिनके बारे फैंस के सीक्रेट्स जानना चाहते हैं। ऐसे में अब करण जौहर के इस लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और…

koffee with karan
  • Koffee With Karan में पहुंचे Arjun-Aditya
  • शो के ट्रेलर में दिखा अर्जुन-आदित्य का फुल मस्ती मूड
  • आदित्य रॉय कपूर से करण जौहर ने पूछा अनन्या संग डेटिंग के सवाल
  • जवाब में आदित्य ने कहा – ‘ना सीक्रेट पूछो, ना मैं झूठ बोलूंगा’

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो कॉफी विद करण अपने हर नए एपिसोड के साथ चर्चा का विषय बन जाता हैं। शो में आए दिन कई ऐसे सेलिब्रिटी शिरकत करते हैं जिनके बारे फैंस के सीक्रेट्स जानना चाहते हैं। ऐसे में अब करण जौहर के इस लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के दो हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंच गए हैं। जहां करण ने इस दोनों स्टार्स से कई मजेदार बात की साथ ही दोनों ही स्टार्स के कई सीक्रेट्स भी रिवील किए।

Koffee With Karan

दरअसल शो के ट्रेलर में अर्जुन-आदित्य का वेलकम करते हुए करण ने कहा- वेलकम कीजिए बॉलीवुड के उन दो अनमैरिड मेंस का जो सिर्फ फन करना चाहते हैं, डैशिंग अर्जुन कपूर और डैपर सेक्सी आदित्य रॉय कपूर। इसके बाद करण, आदित्य से पूछते हैं कि क्या वो अनन्या को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में आदित्य कहते हैं, ‘मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए और मैं आपसे कोई झूठ नहीं बाेलूंगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके बाद करण आदित्य से पूछते हैं कि अगर आप लिफ्ट में अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर के साथ अटक जाओ ताे क्या करोगे? इसके जवाब में अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘आशिकी तो जरूर करता, अब कियके साथ ये नहीं पता।’ इसके बाद अर्जुन, आदित्य को देखते हुए अनन्या के पिता चंकी पांडे की नकल करते हुए बोलते हैं- जस्ट जोकिंग। बता दें कि अनन्या से नाम जुड़ने से पहले आदित्य का नाम श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ा जाता था। दोनों ने साथ में ‘आशिकी 2’ में काम किया था।

वही शो में आगे रैपिड फायर राउंड में करण, अर्जुन से पूछते हैं कि आप अपने बारे में कौन सी अफवाह शुरू करना चाहेंगे? इसके जवाब में अर्जुन कहते हैं- ‘मुझे लेकर पहले से ही कई अफवाहें हैं। मैं इन्हीं में से किसी अफवाह को खत्म करना पसंद करूंगा।’

बता दे की करण के शो आए दिन ऐसे गेस्ट आते रहते हैं जो शो को भर-भर कर टीआरपी देते हैं। ऐसे में अब इस एपिसोड के ट्रेलर को भी फैंस का जमकर प्यार मिल रहा हैं। ऐसे में अब पूरा एपिसोड क्या कुछ धमाल करता हैं यह तो देखने वाली बात होगी।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team