बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार कपल शादी के बंधन में बंधता जा रहा है। कैटरीना-विक्की और आलिया-रणबीर के बाद अब बी-टाउन को मोस्ट फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हर मौके पर अर्जुन और मलाइका साथ में नजर आते है। अब फाइनली मलाइका ने दूसरी बार अपना घर बसाने की तैयारी कर ली है और अर्जुन भी दुल्हा बनने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। दोनों ने इसी साल सात फेरे लेने का मन बना लिया है।
खबरों के मुताबिक, 48 साल की मलाइका ने 36 साल के अर्जुन के साथ शादी करने का फैसला कर लिया है। यह कपल इस साल के एंड यानि नवंबर-दिसंबर में शादी करने वाला है। जिसके लिए दोनों के परिवारों ने तैयारियां भी शुरु कर दी है।
यह स्टार कपल हमेशा से ही अपने रिलेशन की वजह से सुर्खियों में बना है। बीते कुछ समय से दोनों की शादी को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ी। हालांकि अब दोनों के एक करीबी से पता चला है कि दोनों ने इस साल विंटर में वेंडिग करने का मन बनाया है।
जानकारी के मुताबिक अर्जुन और मलाइका भी बॉलीवुड के बाकि कपल्स की तरह ही फैमली और फ्रेंड्स के मौजूदगी में शादी करने वाले हैं। यह दोनों ही शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं चाहते है इसलिए दोनों ने लेविश वेडिंग की वजह इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है।
खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका शादी की पार्टी से पहले अपनी शादी को रजिस्टर करवाएंगे। इनकी शादी में बॉलीवुड के गिने-चुने सेलेब्स और फैमिली मेंबर्स ही शिरकत करेंगे। हालांकि अभी तक स्टार कपल की तरफ से किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।
सूत्रों से पता चला है कि अपने इस खास दिन पर मलाइका अरोड़ा सिंपल और एलीगेंट साड़ी पहनने वाली हैं जबकि अर्जुन सिंपल कुर्ता पहनने वाले हैं। हालांकि अपनी रिसेप्शन पार्टी में दोनों डिजाइनर वेस्टर्न आउटफिट पहने नजर आने वाले हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अर्जुन कपूर ने आसमान भारद्वार की डार्क कॉमेडी ‘कुत्ते’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह ‘द लेडीकिलर’ और ‘एक विलेन रिटर्न’ में नजर आने वाले हैं। द लेडीकिलर में अर्जुन के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App










