अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता खुलकर सबके सामने आ चुका है और अब ये कपल खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात भी कर रहा है। बीते दिनों ये खबर भी आयी थी की ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है।
बीते दिनों करण जौहर ने भी अपने चैट शो कॉफी विद करण में इस बात का हिंट दिया था की अर्जुन और मलाइका एक दुसरे को डेट कर रहे है और जल्द ही शादी कर सकते है। अब ये खबर पक्की हो गयी है की ये कपल इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंध जाएगा।
बीते दिनों मलाइका की करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री ने ये बात कन्फर्म की है की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस साल मार्च में शादी कर रहे है।
मलाइका अरोड़ा ने अपने करीबियों और दोस्तों को खबर की है की वो इस साल मार्च में उनकी शादी के समय मौजूद रहे और शादी का हिस्सा जरूर बने। अब इस बात से ये तो पक्का हो गया है की शादी मार्च में है बस तारिख का ऐलान होना बाकी है।
साथ ही ये खबर भी आ रही है कि मलिक्का अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक शांत और बिना चमक दमक वाली शादी करने वाले है जिसमे उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे। इस शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी ग्रैंड होगी जिसमे सभी को बुलावा दिया जायेगा।
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस रिश्ते को दोनों के परिवार की तरफ से सहमति मिल चुकी है और इन दिनों मलाइका अपना ज्यादातर वक्त अर्जुन कपूर के परिवार संग ही बिता रही है।
अब ये तो साफ़ है की ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है , बस फैंस को इस बात का इंतजार रहेगा की शादी की तारीख कब सामने आती है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा ने बीते साल अपनी 18 साल पुरानी शादी तोड़ कर अरबाज़ खान से तलाक ले लिया था।


Download Android App
Download iOS App









