कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर को वरुण धवन ने कहा था फ़्लर्ट, अब सोशल मीडिया पर एक्टर ने जताई नाराजगी

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें एक्टर का लुक काफी डैसिंग लग रहा है। जिस पर वरुण धवन ने भी रिएक्ट किया है लेकिन अर्जुन ने एक्टर को काफी मजेदार जवाब दिया है।

बॉलीवुड एक्टर
अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में अर्जुन ने
भूमि पेडनेकर संग अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म द
लेडीकिलर की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। वहीं अब दोनों ने नई प्रोजेक्ट पर काम शुरु
कर दिया है, इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। 

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के साथ अपनी हर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ भी एक्टर की तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। वहीं अर्जुन कपूर
की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें एक्टर का लुक
काफी डैसिंग लग रहा है। हालांकि उनकी पोस्ट पर वरुण धवन और उनके बीच के कॉमेंट्स
ज्यादा सुर्खियों में है।

Koffee With Karan 7: 10 REVELATIONS from Varun-Anil - Rediff.com movies

अर्जुन कपूर ने
इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर की है। अपनी इन तस्वीरों के
साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-
“नई फिल्म नई वाइब।” इस तस्वीरों में अर्जुन ने काला चश्मा लगाया
हुआ है और वो हर फोटो में अलग-अलग पोज दे रहे हैं। अभिनेता इन मोनोक्रोम तस्वीरों
में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। अभिनेता की लेटेस्ट पोस्ट को सोशल मीडिया
यूजर्स बहुत पसंद कर रहे है।

वहीं एक्टर के लुक
को देखकर फैंस तो अपने रिएक्शन दे ही रहे है लेकिन सेलेब्स भी खुद को एक्टर की
पोस्ट पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए हैं। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर एक्ट्रेस रकुल
प्रीत सिंह ने कॉमेंट कर लिखा-
‘अरे-अरे वाइब अकेले-अकेले’। रकुल के अलावा इस पोस्ट पर अर्जुन के खास दोस्त और अभिनेता वरुण धवन का रिएक्शन आया है। वरुण ने कॉमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या इंसान हो आप’।

वहीं वरुण धवन के इस
कॉमेंट पर अर्जुन कपूर ने भी बिना देर किए रिप्लाई करते हुए लिखा-
‘तुम्हारे कॉफी पीते–पीते मेरे दिए डिस्क्रिपशन
से तो बिल्कुल अलग इंसान हूं मैं
’। दरअसल, बीतों दिनों वरुण धवन और अनिल कपूर फिल्म मेकर करण
जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस दौरान वरुण ने फन रैपिड सेगमेंट
में पूछे गए ज्यादातर सवाल पर मस्ती में अर्जुन कपूर का नाम लिया था। उस दौरान
वरुण के ऐसा करने से करण जौहर और अर्जुन के चाचा अनिल कपूर भी हैरान रह गए थे।

The Lady Killer: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं अर्जुन कपूर और भूमि  पेडनेकर की ये तस्वीरें - photogallery bhumi pednekar and arjun kapoor  killer pose after 45 days shooting of


वर्क फ्रंट की बात
करें तो भूमि पेडनेकर के साथ अर्जुन कपूर फिल्म द लेडीकिलर में अलग ही अंदाज में
दिखेंगे। इस फिल्म के सेट से दोनों की कुछ अनसीन तस्वीरें भी सामने आई थी। इसके
अलावा
अर्जुन जल्द ही तब्बू,
कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के साथ आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते‘ में नजर आने वाले हैं।

 

Desk Team