अर्जुन कपूर को केक बनाते हुए देख मलाइका अरोड़ा ने दिया कुछ इस तरह का रिएक्शन

Summary :

देशभर में 21 दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद है। वैसे इस लिस्ट में आजकल बॉलीवुड स्टार्स का नाम भी शामिल है

देशभर में 21 दिनों के सम्पूर्ण लॉकडाउन की वजह से लगभग सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद है। वैसे इस लिस्ट में आजकल बॉलीवुड स्टार्स का नाम भी शामिल है जो इस समय अपने घरों के अंदर रहकर कुछ न कुछ नया करके अपना समय बिता रहे हैं। अगर लॉकडाउन में दिन बिताने की बात करें तो कोई ऑनलाइन क्रिएटिव सीख रहा है,कोई किताबे पढ़ रहा है,लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो अपना पूरा-पूरा दिन किचन में ही बिता रहे हैं। 
जहां पिछले दिनों वरूण धवन ने ऑमलेट बनाया,सारा अली खान ने पैन केक्स और मलाइका अरोड़ा ने बेसन के लड्डू बनाए। तो अब वहीं खाने के शौकीन अर्जुन कपूर ने भी रसोई में कुछ खास बनाया है। इस दौरान दिलचस्प बात यह है अर्जुन तैयार की स्पेशल डिश मलाइका को पसंद आई और एक्ट्रेस ने इस पर कमेंट किया। 
बता दें कि कुकिंग में अपना हाथ आजमाने की कोशिश करते हुए,अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किचन में एक कटोरे में कुछ मिक्स करते दिख रहे हैं। 
अर्जुन के पास में ही उनका डॉगी भी खड़ा हुआ है। वहीं एक्टर की वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक में ‘तूने मारी एंट्रियां’ गाना चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है,मैं पक्का ये कह सकता हूं कि मैक्सिमस जो उनका डॉगी है जो असली गुंडा है वो भी मन में यही गाना गुनगुना रहा होगा,क्योंकि उसने मुझे पहली बार किचन इस तरह से किचन में खाना बनाने का नाटक करते हुए देखा है। 

अब अर्जुन के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन की इस वीडियो पर उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मलाइका ने अर्जुन कपूर के पोस्ट पर लिखा- ‘हम्मम।’ 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म पानीपत में काम करते दिख थे। एक्टर की अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार है जो रिलीज होने से चंद दिनों पहले रोकनी पड़ी क्योंकि दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ गया था। 

Desk Team