कांग्रेस नेता शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान की निंदा की, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के अमेरिका निर्यात को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के शशि थरूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की निंदा की है।

अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन की आपूर्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि भारत आपूर्ति नहीं करता है तो अमेरिका बदले की कार्रवाई कर सकता है। 
ट्रंप के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने निशाना साधा है। थरूर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, वैश्विक मामलों में दशकों के अपने अनुभव में मैंने किसी राष्ट्राध्यक्ष या सरकार को दूसरे देश की सरकार को इस तरह खुलेआम धमकी देते हुए नहीं सुना। 

मिस्टर राष्ट्रपति, भारत में जो हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन बनती है वो ‘हमारी आपूर्ति’ के लिए कैसे हो गई? यह आपके लिए आपूर्ति का विषय तब बनेगी, जब भारत इस दवा को आपको बेचने का फैसला करेगा। बता दें ट्रंप ने हाल ही में एक ब्रीफिंग के दौरान व्हाइट हाउस में कहा कि भारत, अमेरिका के साथ अच्छा कर रहा है और मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि भारत अमेरिका के दवा के ऑर्डर पर रोक जारी रखेगा। 

Coronavirus : विश्व में लगभग 14 लाख पॉजिटिव केस आए सामने वहीं 74,000 के करीब पहुंचा मौत का आंकड़ा

उन्होंने कहा, मैंने रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी और मैंने कहा था कि अगर आप हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति को मंजूरी देते हैं तो हम आपके इस कदम की सराहना करेंगे। यदि वह दवा की आपूर्ति की अनुमति नहीं देते हैं तो भी ठीक है, लेकिन हां, वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें। यह दवा कोरोना वायरस के इलाज में उपयोगी मानी जा रही है। 
वही राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत को कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में सभी देशों की मदद करनी चाहिए, लेकिन पहले भारतीय लोगों को जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी ट्रंप के बयान की आलोचना की है।

Desk Team