इन दिनों लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों के काम करने में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। इसी में एक अभिनेत्री हिना खान का नाम भी शामिल हैं जो घर में साफ -सफाई करने के साथ-साथ लोगों को जानलेवा कोरोना वायरस से खुद का बचाव करने की सलाह भी दे रही हैं। इन सब चीजों के अलावा हिना खान अपने फैंस के लिए कुछ एंटरटेनमेंट के लिए कुछ फनी और ड्रामा से भरपूर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

लॉकडाउन हो जाने के बाद हिना खान ने अपना एक पोछा लगाते हुए वीडियो शेयर किया था,जिसे काफी बेहतर तरह से शूट किया गया था।

अब हाल ही में हिना खान ने एक और फूल एंटरटेनमेंट से भरपूर ताजा-ताजा वीडियो शेयर किया है,जिसमें एक्टे्रस आपना बैग साफ कर रही हैं और बैग साफ करते हुए उन्हें अपना पुराना बोर्डिंग पास दिख गया,जिसे देख हिना काफी ज्यादा भावुक हुए दिखाई दी।

इस वीडियो को बड़े ही नाटकीय अंदाज में शूट किया है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि आपका अतीत आपको कभी नहीं छोड़ता है। विश्वभर में जब यात्राएं प्रतिबंधित हैं। इसके अलावा लॉकडाउन और महामारी तेजी से फैल रही है। उस समय एक यात्री की आत्मा को झटका लगता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब में अपने बैग को साफ कर रही थी,तब मुझे ये पुराना बोर्डिंग कार्ड मिला,जिसे देखकर मेरी आंखों के सामने वो पुरानी खूबसूरत और मीठीं यादें वापस से आने लगी। सच तो यह है कि उन यादों को डुबो दिया और मुझे यूं दुख में छोड़ दिया।
हिना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा उस रियल लाइफ को यहां एक फनी स्टाइल में पेश किया जा रहा है। इसमें मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के बालाजी से प्रेरित होकर कुछ ड्रामा और एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं। इस वीडियो को देखें और खूब मुस्कुराएं।

बता दें कि देशभर में 21 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन हो जानें की वजह से आम जनता से लेकर सभी सेलेब्स भी अपने घरों में कैद है।

इस वजह से घर में फ्री रहते हुए हिना खान हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते दिख रही हैं। जिसमें हिना खान के वर्कआउट से लेकर घर के काम-काज और कोरोना के प्रति जगरूकता वाली वीडियो आदि सब कुछ शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



