बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है । मगर अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिख दिया जिससे उनके फैंस काफी दुखी हो सकते है।

अर्जुन कपूर ने डिजिटल डिटॉक्स करने का फैसला लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- गायब होने का समय। अर्जुन का पोस्ट उनके सोशल मीडिया से ब्रेक के बारे में हिंट दे रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न के शूट पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। वह इस समय फिल्म के काफी महत्वपूर्ण सीन शूट कर रहे हैं और इस प्रोसेस पर पूरा फोकस करना चाहते हैं। वह सोशल मीडिया से 4-5 दिन तक दूर रहने वाले हैं। जब तक ये महत्वपूर्ण शूटिंग सीक्वेंस पूरा नहीं हो जाता है।

आपको बता दें एक विलेन रिटर्न को मोहित सुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के सीक्वल में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



