फिल्म इशकज़ादे से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले बोनी कपूर के लाडले बेटे अर्जुन कपूर कुछ समय से बड़े परदे से गायब है। उनकी आखिरी फिल्म मार्च 2021 में रिलीज़ हुई थी जो औंधे मुँह आकर गिरी थी। फिल्मी लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खिया बटोरते नज़र आते है। मलाइका अरोरा के साथ रिश्ते का ऐलान करने के बाद से ही अर्जुन को काफी ट्रोल भी किया गया। कुछ लोगो ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार किया तो कईयों ने खूब खरी खोटी भी सुनाई।

फ़िल्मी परदे से लगभग एक साल से भी ज्यादा टाइम से गायब रहने वाले अर्जुन अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग गए है। सुनने में आया है की अर्जुन कपूर, फिल्मकार मुदस्सर अज़ीज़ के साथ अपनी अगली फिल्म करने वाले है। ये पहली बार होगा जब अर्जुन फिल्मकार मुदस्सर अज़ीज़ के साथ काम करेंगे। आपको बता दे मुदस्सर अज़ीज़ ने ‘हैप्पी भाग जाएगी’ , ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ , और पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्मे बनाई है और अब अर्जुन के साथ वह एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले है।

अर्जुन की इस फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को वाशु भगनानी प्रोडूस कर रहे है। इस फिल्म के टाइटल के लिए इतने लम्बे समय से काम कर रहे मुदस्सर अज़ीज़ ने इस फिल्म के लिए सबसे अनोखा टाइटल ढूंढ निकला है। फिल्म का टाइटल ऐसा है जो इस बाकि फिल्मो से अलग करेगा और दर्शको सोचने पर मजबूर की आखिर इस फिल्म का ये टाइटल क्यों रखा गया। मुदस्सर अज़ीज़ ने फिल्म का टाइटल “मेरी पत्नी का रीमेक’ रखा है।

इस फिल्म के टाइटल के साथ साथ ही अब फिल्म की कास्ट और crew के ऊपर भी काम किया जा रहा है। फिल्म में एक्टर के तौर पर अर्जुन कपूर नज़र आने वाले है तो वही इस फिल्म में 2 हिरोइंस होंगी। ये फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी जिसमे दर्शको को हंसी के ठहाके लगाने का मौका मिलना वाला है।


Download Android App
Download iOS App



