बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के बीच जरुरतमंद लोगों की मदद कर असल जिंदगी के हीरो बन चुके हैं। महामारी के दौरान जब लोग घरों में बंद थे, तब सोनू सूद प्रवासियों को उनके घर भेज रहे थे। उन्होंने लॉकडाउन में शुरु किया ये परमार्थ का काम अनलॉक में भी जारी रखा है। सोनू सूद के पास जो भी गरीब, मजबूर मदद के लिए पहुंच रहे हैं, वह उनकी बखूबी दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग मूर्ति, तस्वीरें बनाकर या फिर अपनी दुकान आदि का नाम सोनू सूद रखकर अभिनेता का धन्यवाद कर रहे हैं।

अब इस बीच आर्टिस्ट मिथुल प्रजापति ने सोनू सूद की प्रतिमा बनाई, वो भी एक पेंसिल की नोंक पर। इसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और एक्टर ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया.दरअसल, मिथुल प्रजापति नाम के एक आर्टिस्ट ने सोनू सूद की प्रतिमा पेंसिल की टिप पर बनाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. मिथुल ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पेंसिल की नोंक पर सोनू सूद की प्रतिमा. सर आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. लव यू सर.’ पोस्ट करते ही तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई औऱ इसे लोग काफी पसन्द भी कर रहे है। वहीं, एक्टर सोनू सूद ने भी इस पोस्ट को ट्विटर पर रीट्वीट किया है।

वहीं, इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. साथ ही साथ इसे खूब पसन्द भी कर रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस बच्चे की दर्द में कराहते हुए तस्वीर शेयर की थी. सोनू से मदद मांगते हुए लिखा था, हेल्प सर ये लडका बहुत ही गरीब है। 2 महीने पहले इसका पैर टूट गया था. गांव वालों से कुछ पैसे इकट्ठा कर पट्टी बंधवाया है डॉक्टर बोले हैं आपरेशन के लिए नहीं तो अपाहिज हो जाएगा।

जिसके बाद सोनू उस बच्चे की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जल्द ही फ़िट हो जाएगा यह हीरो।कल इस बच्चे की भर्ती अस्पताल में हो जाएगी. डॉक्टर से बात हो गई है। वहीं, हाल में सोनू सूद को गरीबों के मसीहा के तौर पर प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



