बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट खबरों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन, इस बार वजह कुछ और ही बतायी जा रही है। जैसा कि आप जानते हैं आर्यन ने अपना पहला प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। जिसमें वो खुद अपने ही पापा शाहरुख खान को डायरेक्ट करते दिखेंगे।

ये उनके बकेयी बेहद बड़ी बात होगी की पहले तो वह अपने ही फर्स्ट प्रोजेक्ट में अपने पापा को डायरेक्ट करेंगे और साथ ही पहली बार में ही वह बॉलीवुड के इतने बड़े एक्टर संग काम करने की शुरुआत करने वाले हैं। अब हाल ही में सेट से आर्यन की कुछ फोटो भी सामने आई है, जो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।
आर्यन की बहन सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो को शेयर किया है। जैसा कि इस तस्वीर में आर्यन का इंटेंस लुक लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। तो बीते दिन सुहाना के साथ-साथ उनके पापा शाहरुख ने भी आर्यन के जरिए डायरेक्ट किए जाने वाले ब्रांड के एड का टीजर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया था। बता दें कि आर्यन ने एक्टिंग ना चुनकर डायरेक्शन से अपना करियर शुरू करने का प्लान किया है। जिसमे सभी उनकी इस कोशिश और काम को देखने के लिए बेकरार हैं।
देखें सुहाना का पोस्ट
.jpg)
वहीं, बीते दिन शाहरुख खान ने भी अपने बेटे की इस पहली कोशिश पर उनके डायरेक्शन में बन रहे ऐड की एक झलक साझा की थी। बता दें इस एड शूट के लिए शाहरुख और गौरी ने अपने बेटे को काफी सपोर्ट किया है। अब सोशल मीडिया पर फैंस का साथ-साथ सितारे भी आर्यन को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बधाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आर्यन ने इस “lifestyle luxury collective” ब्रांड को पिछले साल लॉन्च किया था।

आपको बता दें कि आर्यन का ये एड आज पूरा रिलीज किया जाएगा। जिसकी जानकारी शाहरुख खान ने टीजर रिलीज के साथ ही दे दी थी। आर्यन खान शाहरुख के बेटे हैं। ऐसे में एक्टर के लिए अपने बेटे के डायरेक्शन में काम करना काफी प्राउड की बात है। आर्यन के डायरेक्शन में बन रहे एड को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



