बॉलीवुड गलियारे में विख्यात दंपति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के एक बार फिर साथ में फिल्म करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभिषेक का कहना है कि फिल्म में काम करने को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है। सूत्र बताते हैं कि दोनों को अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ के लिए चुना गया है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या फिल्म में दोनों गुलाब जामुन खाते हुए रोमांस करेंगे। साथ ही यह सवाल भी अहम है कि फिल्म में इस दंपति का एक-दूसरे से रोमांस भला कौन देखना चाहेगा। हां, अगर फिल्म में ऐश का किरदार अभिषेक की बजाय किसी और शख्स से रोमांस करता है, तो फिल्म देखने की दिलचस्पी सभी को होगी।


Download Android App
Download iOS App





