अनुष्का की ‘परी’ का पोस्टर डारवाना

Summary :

NULL

अनुष्का का पहली बार डारवाना रूप सामने आया ।अनुष्का शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म ‘परी’ की शूटिंग शुरू कर दी है।  अनुष्का को आपने पहले ऐसे कभी नहीं देखा होगा । आप उनकी तीसरी होम प्रोडक्शन फिल्म परी का रूप देख कर डर जाएंगे। अभी तक कुछ साफ हुआ नहीं है कि परी हॉरर फिल्म है कि नहीं यह तो आपको आगे फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा। जब तक यह सस्पेंस ही रहेगा। फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कहानी का कुछ पता नहीं चला है।

अनुष्का शर्मा फिल्म ‘परी’  की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। अनुष्का ने खुद ट्वीट किया अपने अकाउट पर फिल्म का फस्र्ट लुक और उन्होंने साथ ही पोस्टर भी पोस्ट किया। अनुष्का का परी में एक बहुत डरावना लुक देखने को मिला। और पहली नजर में उनको पहचाना भी नहीं जा सकता ।

फिल्म के पोस्टर में अनुष्का शर्मा कुछ डरावनी लग रही हैं। एनएच 10 और फिल्लौरी के बाद ‘परी’ उनकी यह तीसरी फिल्म होगी। यह हैरानी की बात है कि अपनी पिछली फिल्म में अनुष्का ने दर्शकों में डर पैदा करने की कोशिश की, पर इस बार फिल्म का नाम परी रखा है, जिसका सीधा संबंध खूबसूरती से है।

source

यह बात समझ से परे है कि इसके बावजूद परी के पोस्टर में उसे डरावनी क्यों दिखाया जा रहा है। लगता है इस बार यही सस्पेंस अनुष्का दर्शकों में पैदा करना चाहती हैं ताकि उनकी यह तीसरी फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नजर आए।

Desk Team