ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप की आशा नेगी को मिली सजा, लोगो ने हर कदम पर किया जज, मिले हजार ताने

Summary :

अपने ब्रेकअप की खबरों पर यूं तो एक्ट्रेस पहले भी खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें दोषी मानते हैं और कहते हैं कि ‘अब फिल्मों में काम करने लगी है तो उसे कहां डेट करेगी।’

एक वक़्त था जब आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी के प्यार के किस्से तरफ हर मशहूर थे। दोनों की मुलाकात एक शो के दौरान हुई और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। उन्होंने 7 साल तक डेट किया, लेकिन 2020 में ब्रेकअप का फैसला सुनाकर कपल ने फैंस को हैरान कर दिया। 
अपने ब्रेकअप की खबरों पर यूं तो एक्ट्रेस पहले भी खुलकर बात कर चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें दोषी मानते हैं और कहते हैं कि ‘अब फिल्मों में काम करने लगी है तो उसे कहां डेट करेगी।’
जहां एक तरफ आशा नेगी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं तो वहीं कई लोग हैं, जो उन्हें अभी भी ऋत्विक धनजानी संग ब्रेकअप को लेकर ट्रोल करते रहते हैं और रिश्ता टूटने का इल्जाम उनके सिर पर लगाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि पर्सनल लाइफ का प्रोफेशनल वर्क से क्या लेना-देना है। जब उनका ब्रेकअप हुआ था, तभी उनकी फिल्म ‘लूडो’ रिलीज हुई थी और उस समय भी उन्हें जज किया गया था।
एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘बहुत से लोग थे, जो कह रहे थे कि इसे फिल्म मिल गई है, इसलिए इसने ब्रेकअप किया है। वो कहते थे, ‘अब तो फिल्म एक्टर बन गई है, अब उसे क्यों डेट करेगी।’ 
लोग ऐसे ही बिना कुछ सोचे जज करते हैं। वो खुद ऐसी बातें सोच लेते हैं, जोकि बहुत बुरा है। जो भी हुआ, वो मेरे और उसके बीच था। हमारे बीच प्यार और सम्मान है और मुझे नहीं लगता कि किसी को फर्क पड़ना चाहिए।’
बता दे, आशा ने ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। वो कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बारिश’ शो से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा था। अब आने वाले 8 अप्रैल को वह अभय 3 में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ कुणाल खेमू लीड रोल में होंगे। 

Desk Team