Ashish Kapoor Arrested: रेप और मारपीट का आरोप, आशीष कपूर को पुलिस ने किया पुणे से गिरफ्तार

Summary :

Ashish Kapoor Arrested: टीवी सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर Ashish Kapoor मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक महिला ने हाउस पार्टी के दौरान रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरा मामला सुर्खियों में है। Ashish Kapoor Arrested Ashish Kapoor टीवी की दुनिया में काफी समय से एक्टिव हैं। उन्होंने कई मशहूर शोज़ में काम किया है। जैसे सरस्वतीचंद्र, चाँद छुपा बादल में, देखा एक ख्वाब, मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा, वो अपना सा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और बंदिनी। इन शोज़ से उन्हें पहचान और फैन फॉलोइंग…

Ashish Kapoor Arrested: टीवी सीरियल्स में काम करने वाले एक्टर Ashish Kapoor मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक महिला ने हाउस पार्टी के दौरान रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरा मामला सुर्खियों में है।

Ashish Kapoor Arrested
Ashish Kapoor Arrested

Ashish Kapoor Arrested

Ashish Kapoor टीवी की दुनिया में काफी समय से एक्टिव हैं। उन्होंने कई मशहूर शोज़ में काम किया है। जैसे सरस्वतीचंद्र, चाँद छुपा बादल में, देखा एक ख्वाब, मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा, वो अपना सा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और बंदिनी। इन शोज़ से उन्हें पहचान और फैन फॉलोइंग मिली। लेकिन अब उन पर लगे आरोपों की वजह से उनका नाम गलत तरीके से चर्चा में है।

Ashish Kapoor Arrested
Ashish Kapoor Arrested

हाउस पार्टी में हुआ क्या था ?

गुरुग्राम में रहने वाली एक प्रोफेशनल महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनका कहना है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी हुई थी। इस पार्टी में Ashish Kapoor भी थे। लड़की का आरोप है कि पार्टी के दौरान बाथरूम में आशीष ने उनके साथ मारपीट की और रेप किया। लड़की के शिकायत के बाद 11 अगस्त को दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज हुई जैसे ही केस दर्ज हुआ, पुलिस ने आशीष को ढुंढना शुरु कर दिया था।

Ashish Kapoor Arrested

पुलिस को कहां मिले Ashish Kapoor?

शुरुआत में पुलिस को आशीष की लोकेशन गोवा में मिली। लेकिन जब तक टीम वहाँ पहुँची, तब तक वह भाग चुके थे। बाद में पता चला कि आशीष पुणे में अपने एक दोस्त के घर पर छिपे हुए हैं। काफी निगरानी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उन्हें पुणे से गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम लगातार उनकी हरकतों पर नजर रख रही थी। पहले तो वह बच निकले थे, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Ashish Kapoor Arrested
Ashish Kapoor Arrested

लड़की ने बदला बयान

इस केस में एक और बात सामने आई। महिला ने अपनी पहली शिकायत में कहा था कि आशीष ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ रेप किया। लेकिन बाद में उन्होंने बयान बदल दिया और कहा कि आरोप सिर्फ आशीष कपूर पर ही है।

अब पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। कानूनी सलाह भी ली जा रही है ताकि केस मज़बूती से कोर्ट में पेश किया जा सके।

Ashish Kapoor की गिरफ्तारी पर लोग क्यों हैरान?

टीवी के दर्शक इस खबर से हैरान हैं, क्योंकि आशीष कपूर स्क्रीन पर हमेशा शांत और अच्छे किरदारों में दिखाई दिए हैं। लेकिन असल ज़िंदगी में उन पर ऐसे आरोप लगना चौंकाने वाली बात है।

फिलहाल आशीष पुलिस की गिरफ्त में हैं। जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। कोर्ट में केस जाएगा और फिर सच सामने आएगा। अगर आरोप साबित होते हैं, तो आशीष के लिए ये करियर और निजी जिंदगी दोनों के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

आशीष कपूर का ये केस हमें फिर से याद दिलाता है कि टीवी या फिल्मों में कोई कितना भी अच्छा लगे, असली ज़िंदगी में हालात अलग हो सकते हैं। अब सबकी नज़रें पुलिस की जांच और कोर्ट के फैसले पर हैं।

Also Read: Tanya Mittal in Bigg Boss 19: फिर से ट्रोल हो रही हैं तान्या मित्तल,बोलीं मेरे घर के आगे तो 7 स्टार होटल भी चीप लगते है….

 

Arpita Singh