बिग बॉस 13 में आये दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है और जितना हंगामा घर के अंदर होता है, बाहर भी उन मुद्दों पर खूब चर्चा होती है। हाल ही में हिमांशी खुराना ने घर में दोबारा एंट्री ली और आसिम रियाज़ इस बात से सबसे ज्यादा खुश है।
.jpg)
बता दें, हिमांशी वाइल्ड-कार्ड के रूप में नहीं बल्कि कनेक्शन वीक में आसिम का साथ देने आयी है। हिमांशी के आने के बाद आसिम ने न सिर्फ उन्हें प्रोपोज़ किया बल्कि वो उनके साथ काफी रोमांटिक अंदाज में भी पेश आ रहे है। हिमांशी ने भी आसिम के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है।
.jpg)
आसिम और हिमांशी की ये करीबी घर के अन्य सदस्यों को रास नहीं आ रही है। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के कनेक्शन के रूप में पहुंचे विकास गुप्ता ने आसिम पर कई गंभीर आरोप लगाए है। विकास गुप्ता का कहना है कि आसिम रियाज़ हिमांशी के साथ झूठा दिखावा कर रहे है।

विकास गुप्ता ने आसिम को निशाने पर लेते हुए कहा कि आसिम कैमरे के सामने नाटक कर रहे है। वो हिमांशी से प्यार करने का दिखावा कर रहे है जबकि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है। आसिम अब भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में है। विकास गुप्ता ने आसिम को फेक भी कहा है।
.jpg)
विकास गुप्ता के बयान असीम के भाई उमर ने काफी नाराजगी जताई है , जिन्होंने फर्जी खबरें फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर विकास गुप्ता को लेकर भड़ास निकाली। उमर रियाज़ का कहना है विकास गुप्ता एक बार फिर झूठ फैला रहे है।

अब, असीम की सबसे अच्छी दोस्त श्रुति तुली भी उनके समर्थन में सामने आई और विकास को जमकर फटकार लगाईं। अपने ट्विटर हैंडल पर श्रुति ने ट्वीट करते हुए कहा कि विकास झूठ बोल रहे है।आसिम किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहा है और यह उसे बदनाम करने के लिए सिर्फ एक और चाल है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



