एयरपोर्ट पर पपराजी ने दीपिका पादुकोण को कहा ‘दीपू जी’, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में व्यस्त है और हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स से भी शानदार रेस्पॉन्स मिला है और दीपिका की परफॉर्मन्स की भी खूब तारीफ हुई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में व्यस्त है और हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स से भी शानदार रेस्पॉन्स मिला है और दीपिका की परफॉर्मन्स की भी खूब तारीफ हुई है। 
फिल्म छपाक के ट्रेलर लांच के दौरान दीपिका बेहद भावुक हो गयी थी और फिल्म क शूटिंग के पलों को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक आये थे। ट्रेलर लांच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्ख़ियों में था और अब दीपिका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और पपराजी उनकी तस्वीरें खींचने के लिए उनकी ओर लपक पड़े थे।  दीपिका इस दौरान काफी मस्ती के मूड में दिखाई दी। इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ की अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। 
दरअसल हाल ही में दीपिका मुंबई के एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ स्पॉट हुई और एक फोटोग्राफर से उनसे पोज़ देने के लिए कहा। इस दौरान फोटोग्राफर ने दीपिका को ‘दीपू जी’ कहकर पुकारा। दीपिका पहले तो थोड़ा हैरान रह गयी पर फिर उन्होंने भी उस फोटोग्राफर को अपने अंदाज में जवाब दिया। 
दीपिका ने फोटोग्राफर से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम पांडेय बताया। दीपिका ने फिर अपनी कार में बैठने से पहले फोटोग्राफर ‘पंडू जी’ कह कर पुकारा और हंसते हुए वहां से निकल गयी। 
देखें, विडियो:

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका की आने वाली फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका ने ऐसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है।

 

Ujjwal Jain