इस बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी के लिए बड़ी राहत, यहां पर10 रुपये में मिलता है भरपेट भोजन

Summary :

अगर आपको इस बढ़ती महंगाई में मात्र 10 रूपए में भरपेट खाना मिल जाए तो आपको निश्चित रूप से राहत मिलेगी। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र में देखने को मिला है।

अगर आपको इस बढ़ती महंगाई में मात्र 10 रूपए में भरपेट खाना मिल जाए तो आपको निश्चित रूप से राहत मिलेगी। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र में देखने को मिला है। बीएमसी यानी बृहन्नमुंबई नगर निगम अपने कर्मचारियों को इस बढ़ती महंगाई में राहत देने की एक छोटी सी कोशिश कर रही है। 
10 रूपए की एक किफायती थाली अपने कर्मचारियों के लिए बीएमसी ने निकाली है। इस थाली में कर्मचारियों को भरेपट खाना देते हैं। सामान्य आदमी इस थाली में अपना पेट बहुत ही आराम से भर सकता है। 
बीएमसी ने अपनी कैंटीन में यह किफायती थाली को निकाला है। बीएमसी का हर कर्मचारी इस थाली का लाभ उठा सकता है। 19 दिसंबर को बीएमसी अपनी कैंटीन में इस थाली को लागू कर चुका है। इस थाली में दो चपाती, चावल और दाल के साथ-साथ दो और सब्जियां हैं। 

इस थाली पर बात करते हुए बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, 10 रुपए मं भरपेट भोजन उपलब्‍थ कराना शिवसेना के घोषणा-पत्र का हिस्सा रहा है। बीएमसी कैंटीन में यह विकल्प पहले से ही मौजूद थे, जिसे हमने यहां लागू करने का फैसला लिया। यह योजना जल्द ही आम लोगों के लिए भी लागू की जाएगी। 

Desk Team