अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 23 जनवरी को कपल ने अपनी फैमली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की। एक्ट्रेस और क्रिकेटर की शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अथिया और राहुल दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

अथिया और राहुल अभी तक अपने हनीमून पर नहीं गए हैं मगर इसी बीच कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। राहुल और अथिया हाल ही में उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने वहां के सबसे मशहूर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए।

सामने आए वीडियो में अथिया और राहुल को मंदिर के अंदर पूजा करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पीली रंग की साड़ी पहन रखी है और केएल राहुल ने पीली धोती पहन रखी है साथ ही गले में भगवा रंग का साफा डाला हुआ है। दोनों बड़ी ही श्रद्धा के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद भी की जा रही है।
सामने आए वीडियो में अथिया और राहुल के पीछे काफी सारे लोग भी नजर आ रहे हैं। अथिया और राहुल की शादी को एक महीना हो चुका है। ऐसे में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से कपल के इस वीडियो को देख फैंस ये कयास लगा रहे है कि कपल अपनी शादी के एक महीने पूरे होने की खुशी में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचा था।

बता दें कि अथिया और राहुल की शादी में काफी गेस्ट ही शामिल हुए थे। ऐसे में कपल के रिसेप्शन को लेकर दिग्गज अभिनेता और अथिया के पापा सुनील शेट्टी ने बताया था कि अथिया और केएल राहुल का रिसेप्शन इंडियन प्रीमियर लीग (2023) सीजन के बाद आयोजित किया जाएगा। सुनील शेट्टी ने शादी के बाद राहुल को लेकर कहा था कि वो उनके बेटे समान हैं।


Download Android App
Download iOS App



