अभिनेत्री अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकटर केएल राहुल के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है और हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैशन डिजाइनर और फिल्म निर्माता विक्रम फडणवीस ने राहुल के साथ रोमांस पर अथिया शेट्टी की टांग खींचने की कोशिश की।

दरअसल अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर एक मोटिवेशनल मैसेज डाला जो कुछ इस तरह था , “अपने जीवन के समय की टाइमिंग पर भरोसा रखें। ” साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘हमेशा हमेशा’

इस मैसेज पर अथिया के कई सारे फैंस ने कमेंट किये और साथ ही विक्रम फडणवीस ने भी कमेंट किया। विक्रम ने लिखा, “आप इन दिनों काफी हाइपर और उत्साहित लग रही हैं ??? केएल के पास जाओ ??? ….. कुआलालंपुर ???? ” इस कमेंट से अथिया शायद चिढ गयी और उन्होंने जवाब दिया:” @vikramphadnis ये तुम्हे ब्लॉक करने का टाइम है।



अथिया के रिप्लाई के बाद भी विक्रम हार मानने के मूड में नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं UMPIRE से शिकायत करूंगा !! @athiyashetty और एक बार आपका WICKET चला गया … अब पवेलियन लौट जाईये !!! ”क्रिकेट के साथ नजदीकी के संकेत दिख रहे है । ” “यकीनन !!!! @Athiya शेट्टी !!! वैसे आप किस टाइमिंग की बात कर रही है !!!!!!!!।

आपको बता दें इससे पहले केएल राहुल और अथिया को नया बॉलीवुड – क्रिकेट कपल बताया जा रहा था। इन दोनों को लेकर काफी सुर्खियां भी बनी। कुछ दिन पहले केएल राहुल का नाम एक बार फिर नयी हसीना के साथ जोड़ा गया और ये हसीना थी आलिया भट्ट की बेस्टी आकांक्षा रंजन कपूर।
दरअसल बीते दिनों एक तस्वीर ऑनलाइन दिखाई दी थी जिसमें राहुल के साथ आकांशा और अथिया को एक साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ही राहुल और अथिया का नाम जोड़ा गया था।

इसके बारे में सवाल किए जाने पर, राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया, “ओह, इन सभी चीजों के बारे में लिखा गया है? मैं वास्तव में पेपर नहीं पढ़ता, इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या लिखा गया है। मैंने अपने निजी जीवन को निजी रखना सीख लिया है और इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं अभी क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हूं।”


Download Android App
Download iOS App



