लम्बे समय से इंडस्ट्री से दूर अभिनेता इमरान खान की निजी जिंदगी भी इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रही है। करीब एक साल से इमरान और उनकी पत्नी अवन्तिका मलिक एक दूसरे से अलग रह रहे है और हाल ही में खबर यहां तक आई कि दोनों जल्द तलाक ले सकते है पर अब लग रहा है कि दोनों का बिगड़ता रिश्ता एक बार फिर पटरी पर आ सकता है।

दरअसल, हाल ही में अवंतिका मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे है कि दोनों की तरफ से अपनी शादी को बचाने की कोशिश की जा रही है। बीते दिनों अवंतिका के कुछ अजीब पोस्ट्स भी काफी चर्चा में रही।

हाल ही में अवंतिका ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमे उनके साथ उनकी बेटी इमारा भी नजर आ रही है। ये तस्वीर किसी फंक्शन के दौरान की है और कुछ अन्य लोग इस तस्वीर उनके पीछे नाचते हुए भी दिखाई दे रहे है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी बहुत ही प्यारी लग रही है।
इस तस्वीर के कैप्शन में अवंतिका ने लिखा , ‘मैंने प्यार के साथ रहने का फैसला किया है। नफरत बहुत भारी बोझ है ढोने के लिए- मार्टिन लूथर किंग जूनियर। प्यार पर भरोसा करने के लिए ब्रह्मांड ने मुझे एक इशारा किया…जादू!’ अवंतिका का ये पोस्ट इस बात का इशारा माना जा रहा कि वो इमरान के साथ अपने रिश्ते सुधारना चाहती है।

बता दें, इमरान खान ने साल साल 2011 में गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी इमारा हैं। बीते साल बीच मतभेद इतने बढ़ गए थे कि अवंतिका अपने बेटी के साथ इमरान का घर छोड़ अपने माता पिता के यहां शिफ्ट हो गयी थी। यब से अब तक अवंतिका इमरान खान के घर वापस नहीं लौटी है।
.jpg)
दोनों के बीच अनबन पर अवंतिका की मां वंदना मलिक ने इमरान और अवंतिका के तलाक की खबरों को अफवाह बताते हुए सिरे से नकार दिया। वंदना मलिक का कहना है दोनों अलग जरूर रह रहे है पर अभी तलाक के लिए कोई भी अर्जी नहीं दी गयी है। अब देखना होगा कि दोनों के बीच चीजें कब तक सामान्य होती है।


Download Android App
Download iOS App



