Avengers Endgame Box Office Collection Day 3, बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड ध्वस्त

Summary :

बॉक्स ऑफिस पंडितों के अनुसार अवेंजर्स एंडगेम को रविवार के दिन भी बम्पर कमाई, Avengers Endgame Box Office Collection Day 3

अवेंजर्स एंडगेमAvengers Endgame फिल्म ने रिलीज़ होने के साथ से ही दुनियाभर में धूम मचा रखी है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारतीय के फैंस के बीच पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इनमे सबसे ज्यादा मार्वल की फिल्मों को पसंद किया जाता है।

Avengers Endgame Box Office Collection Day 3

मार्वल की पेशकश फिल्म अवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी और इस सुपरहीरो फिल्म का इंतजार फैंस को कितनी बेसब्री से था ये किसी से छुपा नहीं है। इस फिल्म के 10 लाख से ज्यादा टिकट्स एडवांस में बिक गए थे।

Avengers Endgame Box Office Collection Day 3

अवेंजर्स एंडगेम फिल्म ने अपने पहले दिन 53.10 करोड़ की ऐतिहासिक शुरुआत के बाद, शनिवार को 51.40 करोड़ की कमाया की। सिर्फ दो दिन में फिल्म ने 104.50 करोड़ का बिज़नेस करके भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

Avengers Endgame Box Office Collection Day 3

बॉक्स ऑफिस पंडितों के अनुसार फिल्म को रविवार के दिन भी बम्पर कमाई की उम्मीद है क्योंकि तीसरे दिन भी अवेंजर्स एंडगेम के शो 90 प्रतिशत हाउसफुल थे। उम्मीद की जा रही है की फिल्म ने रविवार के दिन भी 50 करोड़ के ऊपर का बिज़नेस किया है। इस लिहाज से फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुँच चुका है।

अवेंजर्स एंडगेम

अवेंजर्स एंडगेम Avengers Endgame शुक्रवार को भारत में 2,845 स्क्रीनों पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई। एवेंजर्स: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22 वीं फिल्म एंडगेम, एक ऐसे युग का अंत है, जो आयरन मैन, हल्क और कैप्टन अमेरिका जैसे शक्तिशाली सुपर हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है।

Avengers Endgame Box Office Collection Day 3

अवेंजर्स एंडगेम Avengers Endgame रुसो ब्रदर्स – जो और एंथोनी द्वारा पेश की गयी ये फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। अभी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आना बाकी है पर हिट का बिज़नेस वीक डेज में भी शानदार रहने की उम्मीद है।

Avengers Endgame ने इतने करोड़ रुपये की worldwide earning की सिर्फ 2 दिनों में, टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

Desk Team