एवेंजर्स एंडगेम भारत में 26 जनवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। एवेंजर्स एंडगेम का क्रेज सिर्फ भारत और अमेरिका में ही नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में है। इस फिल्म में अपने रिलीज होने से पहले ही बता दिया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी जैसा कि हमने कहा था वैसा ही देखने को मिल रहा है। एवेंजर्स एंडगेम ने अपने रिलीज वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर सोच भी ज्यादा कमाई के आंकड़ें दिखाए हैं।
Avengers endgame worldwide earnings, 2 दिन में की तबाड़तोड़ कमाई
बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम 26 जनवरी को भारत और अमेरिका में रिलीज हुई तो वहीं कई देशों में इस फिल्म को 1 या 2 दिन पहले रिलीज किया गया। इस फिल्म को चीन में दो दिन पहले रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर चीन में ही सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा सच में बहुत जबरदस्त है।
अगर आप चीन में इस फिल्म की कमाई सुनकर हैरान है तो हम आपको बताते हैं कि पूरी दुनिया में इस फिल्म को 2 दिन पहले रिलीज किया गया था और इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड ने दो दिन में तोड़ दिए हैं। इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई सुनकर आपके होश उड़कर जाएंगे।
पूरी दुनिया में एवेंजर्स एंडगेम को रिलीज हुए दो दिन ही हुए हैं और इस फिल्म ने दो दिन में 1825 करोड़ का बिजेनस कर लिया है। एवेंजर्स एंडगेम 24 और 25 अप्रैल को कई देशों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के आंकड़ों ने तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका कर रख दिया है। पूरी दुनिया में अब तक इस फिल्म ने 260 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसका मतलब है कि इस फिल्म ने 1825 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं भारत में रिलीज के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म कई रिकॉड्र्स को ध्वस्त कर सकती है।
यहां देखिए ट्रेड एक्सपर्ट्स के ट्वीट
1.
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/rameshlaus/status/1121616588136824832
2.
खबरों की मानें तो एवेंजर्स एंडगेम भारत में रिलीज केपहले दिन 40 से 50 करोड़ रूपए का बिजनेस कर सकती है। अगर ऐसा हो गया तो भारत में यह फिल्म हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन जाएगी। इसके अलावा यह उम्मीद कि जा रही है कि यह फिल्म भारत में रिलीज के पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का बिजनेस कर जाएगी।
इस समय भारत के सिनेमाघरों में कोई भी बड़ी फिल्म नहीं लगी हुई है जिसका यह फिल्म बहुत आसानी से फायदा उठा लेगी। हाल ही में करण जौहर की फिल्म कलंक रिलीज हुई थी जो कि दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं रही जिसका फायदा अब यह सुपरहीरोज की फिल्म उठा लेगी।
इतना ही नहीं भारत में आने वाले 15 दिनों में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जिसकी वजह से एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर लेगी। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।


Download Android App
Download iOS App










