Avika Gor को लास्ट मिनट पर कर दिया गया Salman Khan की 2 फिल्मों से रिप्लेस, अब हुआ खुलासा

Summary :

अब अविका गौर अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक्ट्रेस का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म अंतिम और ‘किसी का भी किसी की जान’ से होने वाला था, मगर आखिरी वक्त पर उन्हें सलमान खान की फिल्म से आउट कर दिया गया।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम अविका गौर अब लम्बे समय से किसी शो में नज़र नहीं आई हैं। एक्ट्रेस लेकिन अभी भी अपने काम में काफी बिजी हैं। इन दिनों वो रीजनल सिनेमा में काफी एक्टिव हैं। इससे पहले उन्होंने बालिका वधु’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टीवी शोज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इन शोज में अविका को देखने के बाद फैंस उनको काफी पसंद करने लगे । 
वहीं, अब अविका गौर अब जल्दी ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। आपको बता दें, फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ हार्ट’ से अविका बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि एक्ट्रेस का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म अंतिम और ‘किसी का भी किसी की जान’ से होने वाला था, मगर आखिरी वक्त पर उन्हें सलमान खान की फिल्म से आउट कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अविका गौर ने हाल ही में रिवील किया है कि आखिरी वक्त पर उन्हें फिल्म ‘अंतिम’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ से निकल दिया गया था और उन्हें इसकी वजह तक नहीं पता। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, अविका ने बताया है कि उनका रोल कंफर्म हो गया था और पेपरवर्क भी पूरा था। फिल्म साइन करने के एक दिन पहले ही उन्हें टीम से कॉल आया कि अब किसी और के साथ ये फिल्म बनाई जा रही है।
अविका ने कहा कि ऐसा ही उनके साथ फिल्म अंतिम के दौरान हुआ था, जहां टीम ने फिल्म ‘अंतिम’ शुरू होने के 2 हफ्ते पहले एक्ट्रेस से कहा था कि उन्होंने किसी और को कास्ट कर लिया है। हालांकि अविका ने ये भी बताया कि वो ऐसी चीजें के लिए तैयार रहती हैं और ये टीम का ही पूरा हक है कि वो किसे कास्ट करना चाहते हैं। मगर उन्हें इस बात से दुख हुआ था और वो नहीं चाहती थीं कि उनके साथ दोबारा ऐसा हो। 
वहीं, अब एक्ट्रेस को आगे फिल्मों में काम करते देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। सबको उम्मीद है कि जब भी अविका बॉलीवुड फिल्में करेंगी वो एक बार फिर लोगों का दिल जीत लेंगी। 

Desk Team