उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में तेज रफ्तार बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार सभी बिजनौर जिले के नांगल सोती के रहने वाले थे और चंदक से घर वापस लौट रहे थे।नांगल थाना प्रभारी (एसएचओ) अशोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार देर रात को थाना नांगल अंतर्गत गांव खानपुर के पास हुआ।
बाइक चकनाचूर हो गई
एसएचओ ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक तेज रफ्तार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चकनाचूर हो गई।एसएचओ ने कहा, बाइक सवार तीन लोगों को अचेत अवस्था में पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को बिजनौर जिले के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान लईक (25) और गुलफाम (24) के रूप में हुई है, जबकि नौशाद को चिंताजनक हालत में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ ने कहा मामले की आगे जांच की जारी है।


Download Android App
Download iOS App



