‘अलादीन’ टीवी का वो शो है, जिसको लोग पसंद करते हैं। इस शो में नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अवनीत कौर बॉलीवुड ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू से अपने बॉलीवुड करियर को शुरू करने वाली हैं। अपनी इस नई पारी के लिए अवनीत काफी खुश हैं।

अवनीत को देख एक बार अभिषेक बच्चन ने उनके टैलेंट को पहचान लिया था और भविष्यवाणी की थी कि वह जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन तक को टक्कर देती नजर आएंगी। अवनीत के लिए बॉलीवुड की राह बनीं तो उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने भाव शेयर किए।
पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस और डांस कोरियॉग्रफर अवनीत कौर ने हमेशा ही फिल्मों में हिरोइन बनने का सपना देखा और अब जब यह सपना पूरा हो गया है तो वह बेहद ऐक्साइटेड हैं। अवनीत कौर ने डेब्यू से लेकर अब बॉलीवुड में एंट्री तक की जर्नी को दिखाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ ऐसे आर्टिकल्स भी हैं, जिनमें अवनीत के बारे में जिक्र है तो वहीं ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ की भी झलक है। उसमें अवनीत के बचपन में हिस्सा लिया था।
.jpg)
भावुक अवनीत कौर वीडियो में यह भी बता रही हैं कि लोग कैसे उनसे कहते थे कि आप पिक्चर नहीं, आप टीवी शो करती हैं। लेकिन तब अवनीत खुश हो गई थीं जब एक बार ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ में पहुंचे अभिषेक बच्चन ने उनकी तारीफ की थी। तब अभिषेक ने कहा था, ‘बस 2 साल और…तुम फिल्म इंडस्ट्री में आओ और तुम बहुत फिल्में करोगी।’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक बच्चन ने अवनीत कौर से यह भी कहा था कि उन्हें कोरियॉग्रफी के बारे में तो नहीं पता, लेकिन उन्हें उनके एक्सप्रेशन्स बहुत पसंद आए। ‘मैं आज घर जाकर ऐश्वर्या को बताने वाला हूं कि अगले 10 सालों में उन्हें कड़ी टक्कर देने वाला मिलने वाला है।’

अवनीत कौर अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रो पड़ती हैं और बड़ी मुश्किल से आंसू रोकती हैं। 8 साल की उम्र में काम शुरू करने के बाद अवनीत ने कुछ टीवी और रियलिटी शोज किए। 2014 में उन्होंने फिल्मों में एंट्री की।


Download Android App
Download iOS App



