‘Awarapan 2’ या ‘Batwara 1947’, 14 अगस्त को कौन मारेगा बाजी? Advance booking के आंकड़ों ने उड़ाए होश

Summary :

14 अगस्त को इंडिपेंडेंस डे पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों की ज़बरदस्त टक्कर होने वाली है। एक तरफ इमरान हाशमी अपनी बहुचर्चित कल्ट-क्लासिक सीक्वल 'आवारापन 2' के साथ तैयार हैं, तो दूसरी तरफ गदर फेम सनी देओल पीरियड ड्रामा 'बंटवारा 1947' लेकर आ रहे हैं। एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आगे निकल गई है और लगभग 68,000 से अधिक टिकट बेचकर 'बंटवारा 1947' को पछाड़ दिया है।

Awarapan 2 vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर साल का सबसे बड़ा घमासान देखने को मिलने वाला है। एक तरफ हैं गदर फेम सनी देओल अपनी इमोशनल पीरियड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ, तो दूसरी तरफ हैं इमरान हाशमी अपने कल्ट-क्लासिक के सीक्वल ‘आवारापन 2’ को लेकर। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खूब हलचल मचाई थी, लेकिन जैसे ही एडवांस बुकिंग के दरवाजे खुले, आंकड़ों ने हर किसी को चौंका दिया है।

पहले दिन की प्री-टिकट सेल रिपोर्ट में इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल के भारी-भरकम ड्रामे को पछाड़ दिया है।

‘आवारापन 2’ की धुआंधार शुरुआत, करोड़ों का आंकड़ा हुआ पार

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking ( Source: Social Media)

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2‘ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के गानों ने पहले ही म्यूजिक चार्ट्स पर जगह बना ली है और अब एडवांस टिकट बिक्री में भी यह फिल्म काफी तेज दौड़ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के शो के लिए ‘आवारापन 2‘ के अब तक 35 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म का कलेक्शन 1.24 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा लगभग 2.61 करोड़ रुपये हो गया है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिल्म के शोज़ तेजी से फुल हो रहे हैं।

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की धीमी चाल, क्या वीकेंड पर बदलेगी हवा?

Batwara 1947 Pre Ticket Sales Report
Batwara 1947 Pre Ticket Sales Report ( Source: Social Media)

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ से ट्रेड एक्सपर्ट्स को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों में यह थोड़ी सुस्त नजर आ रही है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2D हिंदी फॉर्मेट में फिल्म के अब तक करीब 8,300 टिकट ही बिके हैं। फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के लगभग 28.24 लाख रुपये की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसका प्री-सेल कलेक्शन 1.03 करोड़ रुपये के पास पहुंचा है। हालांकि, ट्रेड जानकारों का मानना है कि सनी देओल की फिल्मों को मास बेल्ट में ऑन-द-स्पॉट (स्पॉट बुकिंग) दर्शक ज्यादा मिलते हैं, इसलिए रिलीज के दिन आंकड़े बदल भी सकते हैं।

यू/ए (U/A) सर्टिफिकेट और runtime का फायदा, कौन मारेगा बाजी?

Sunny Deol vs Emraan Hashmi Box Office Battle
Sunny Deol vs Emraan Hashmi Box Office Battle ( Source: Social Media)

दोनों फिल्मों के बीच इस अंतर की एक बड़ी वजह इनका जॉनर और सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट भी माना जा रहा है। ‘आवारापन 2’ को U/A सर्टिफिकेट मिला है और यह फिल्म करीब 2 घंटे 20 मिनट की है, इसलिए इसे युवा और परिवार आसानी से देख सकते हैं। वहीं ‘बंटवारा 1947’ बंटवारे के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बेस्ड  है।

फिलहाल एडवांस बुकिंग की रेस में इमरान हाशमी काफी आगे चल रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 14 अगस्त को जब सिनेमाघरों के दरवाजे खुलेंगे, तो क्या सनी पाजी का एक्शन बाजी पलटेगा या ‘शिवम पंडित‘ का जादू बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा।

Read More: OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर नहीं होगी बोरियत! एक्शन, रोमांस और थ्रिलर से..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।