Awarapan vs Batwara BO: Awarapan 2 ने Box Office पर मचाया तहलका, 150 करोड़ पार होते ही बढ़ी Batwara 1947 की टेंशन

Summary :

बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच घमासान जारी है। जहाँ एक तरफ 'आवारापन 2' ने 150 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शो पाने के लिए दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच खींचतान बढ़ गई है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों थिएटर चलाने वाले परेशान हैं।

बॉलीवुड में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर खूब चर्चा में है। एक तरफ इमरान हाशमी की Awarapan 2 है, ये फिल्म जब से रिलीज़ हुई है, तभी से लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ खींचे चले आ रहे हैं। दूसरी तरफ सनी देओल की Batwara 1947 है, जिसे उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं मिल पाई। अब मामला सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, सिर्फ यही नहीं, अब तो बात फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर उलझती हुई नजर आ रही है।

6 दिन में Awarapan 2 ने पार किया बड़ा आंकड़ा

Awarapan vs Batwara BO
Awarapan BO ( Source: Social Media)

Awarapan 2 की कमाई की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को करीब ₹6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन ₹107.50 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹128 करोड़ बताया गया है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी Worldwide कमाई करीब ₹153 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

फिल्म की खास बात यह है कि इमरान हाशमी के करियर में यह पहली ऐसी लीड फिल्म बन गई है, जिसने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। 2007 में आई Awarapan को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब उसके सीक्वल ने भी पुराने फैंस के बीच पकड़ बना ली है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।

Batwara 1947 की कमाई में नहीं आया बड़ा उछाल

Batwara 1947 Collection
Batwara 1947 Collection ( Source: Social Media)

वहीं Batwara 1947 की बॉक्स ऑफिस कहानी फिलहाल कुछ अलग नज़र आ रही है। सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म ने बुधवार को करीब ₹1.40 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹32.15 करोड़ और ग्रॉस करीब ₹38.17 करोड़ पहुंचा। Worldwide आंकड़ा करीब ₹45.42 करोड़ बताया गया है।

यानी दोनों फिल्मों की कमाई के बीच अब काफी बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। बुधवार की कमाई में भी Awarapan 2 ने Batwara 1947 को काफी पीछे छोड़ा। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में दोनों फिल्मों के लिए सिनेमाघरों की स्क्रीन इम्पोर्टेन्ट हो गई हैं।

Screen Sharing को लेकर फिर शुरू हुई खींचतान

Bollywood Screen War
Bollywood Screen War ( Source: Social Media)

कमाई के साथ अब दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन को लेकर भी मामला गर्म हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Batwara 1947 के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में 21 अगस्त से फिल्म का कम से कम एक शो रखने की मांग की है। दूसरी ओर, Awarapan 2 के डिस्ट्रीब्यूटर ज्यादा से ज्यादा शो अपने पास रखना चाहते हैं, क्योंकि फिल्म को दर्शकों की अच्छी डिमांड मिल रही है।

लेकिन यहां एक और बड़ी फिल्म की एंट्री मामला मुश्किल बना रही है। यश की Toxic 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है और हॉल वालों को उसके हिस्से की स्क्रीन भी निकालनी पड़ेगी। ऐसे में आने वाले कुछ दिन Awarapan 2, Batwara 1947 और Toxic के लिए काफी इम्पोर्टेन्ट रहने वाले हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Awarapan 2 अपनी रफ्तार को कितने दिनों तक बनाए रखती है और क्या Batwara 1947 दूसरे हफ्ते में कमाई बढ़ाकर अंतर को कम कर पाती है।

Read More: Bhojpuri Rakhi Special Song: “राखी के दिहा तू उपहार…” भोजपुरी के इन गानों के बिना अधूरा है..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।