Ayesha Khan के साथ कौन करना चाहता है रेप, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलास सुन चौंक जाएंगे आप

Summary :

Ayesha Khan Receiving Threats: एक्ट्रेस आयशा जो कि ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद से खूब लाइमलाइट में रही हैं, उन्होंने धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर इतना जबरदस्त डांस किया कि हर कोई उनके मूव्स को देखता ही रह गया. आयशा वैसे तो अपने करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. इसी बीच अब आयशा अपने स्ट्रगल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर चुकी हैं. Ayesha Khan news: आयशा को मिली रेप की धमकियां आयशा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके वजन के कारण उन्हें…

Ayesha Khan Receiving Threats: एक्ट्रेस आयशा जो कि ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद से खूब लाइमलाइट में रही हैं, उन्होंने धुरंधर के गाने ‘शरारत’ पर इतना जबरदस्त डांस किया कि हर कोई उनके मूव्स को देखता ही रह गया. आयशा वैसे तो अपने करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा. इसी बीच अब आयशा अपने स्ट्रगल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर चुकी हैं.

Ayesha Khan news: आयशा को मिली रेप की धमकियां

Ayesha Khan Receiving Threats
Ayesha Khan Receiving Threats (Source: Social Media)

आयशा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके वजन के कारण उन्हें एक गाने से बाहर निकाल दिया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि पब्लिक लाइफ में होने की वजह से उनपर भद्दे कमेंट्स किए जाते हैं. उन्हें रेप की धमकियां भी मिल चुकी हैं. वी द वुमन इवेंट में बात करते हुए आयशा खान ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें टी-सीरीज के एक गाने से निकाल दिया गया था. उन्होंने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थीं, तब उन्हें उस गाने में सेकंड लीड के रूप में लिया गया था, लेकिन शूटिंग से ठीक एक रात पहले उन्हें निकाल दिया गया था क्योंकि, लोगों को लगता था कि वो मोटी हैं.

आयशा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि उन्हें अपनी बॉडी और अपनी अपीयरेंस को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस करने में समय लगा. उन्होंने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी बॉडी को लेकर उन्हें लगभग हर दिन यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है. वो चाहे कुछ भी पहन लें, मगर उन्हें जज किया जाता है.

Ayesha Khan Update: आयशा ने किया अपनी दर्द बयान

Ayesha Khan Receiving Threats
Ayesha Khan Receiving Threats (Source: Social Media)

आयशा खान अपना दर्द बयां करते हुए बोलीं- ‘इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन मुझे अपनी बॉडी के लिए सेक्शुएलाइज किया जाता है. मैं एक नॉर्मल टॉप पहनती हूं तो लोगों को परेशानी होती है. मैं स्कर्ट पहनती हूं तो लोगों को आपत्ति होती है. मुझे पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है. अगर मुझे कुछ पहनने या पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े, सिर्फ इसलिए कि कोई मुझे सेक्शुएलाइज करेगा, तो यह वाकई बहुत दुखद है. कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं जो चाहूं वो पोस्ट कर दूं, लेकिन फिर कभी-कभी मेरा मन नहीं करता कि मैं ऐसे कमेंट देखूं जिनमें लोग मुझे ये बताएं कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वे मेरे साथ क्या करते.’

Ayesha Khan Interview: आयशा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ayesha Khan Receiving Threats
Ayesha Khan Receiving Threats (Source: Social Media)

आयशा ने इस दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें हर दिन रेप की धमकियां भी मिलती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- ‘ये बहुत डरावना है, क्योंकि हमारे आसपास ऐसे लोग मौजूद हैं. ये सिर्फ कमेंट्स नहीं हैं. मुझे हर दिन बलात्कार की धमकियां मिलती हैं. काश इस बारे में कुछ सख्त कार्रवाई की जा सकती. कई बार ये मेरे पुराने जख्मों को कुरेद देती हैं, मुझे डरा देती हैं कि अगर मैं आज की तरह इतनी मशहूर या ताकतवर नहीं होती, तो शायद ऐसा हो सकता था.’

Ayesha Khan Receiving Threats: कैसे मिला आयशा को जबरदस्त फेम?

Ayesha Khan Receiving Threats
Ayesha Khan Receiving Threats (Source: Social Media)

अगर आयशा खान के फेम और करियर की बात करें तो उन्हें बिग बॉस-17 के बाद ज्यादा पहचाना जाने लगा. इसके बाद वो कई शोज में नजर आई, लेकिन वो ‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने में परफॉर्मेंस देने के बाद ज्यादा चर्चा में रहने लगी. आयशा खान को कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी देखा गया था.

Read More: Khamenei के निधन पर Farrhana Bhatt ने जताया दुख, जानें क्यों आग बबुला हुए हिना खान के पति रॉकी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।