रिया चक्रवर्ती को मिला आयुष्मान का सपोर्ट,तो बॉलीवुड के इस स्टार समेत लोगों ने लगाई खुराना की क्लास

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोजाना नए-नए राज से पर्दा फाश होता दिख रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोजाना नए-नए राज से पर्दा फाश होता दिख रहा है। इस केस में तब से नया मोड आया जब सुशांत के निधन के बाद एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद से रिया चक्रवर्ती पर भी कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
हाल ही में कुछ ऐसा हुआ हमेशा लोगों का प्यार पाने वाले आयुष्मान खुराना इस वक्त रिया चक्रवर्ती के स्पोर्ट में आने के कारण फैन्स के गुस्से का शिकार हो गए हैं। दरअसल आयुष्मान खुराना ने रिया के एक पोस्ट पर कमेंट किया था, जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्होंने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोगों ने उतारा है एक्टर पर गुस्सा

आयुष्मान खुराना ने रिया के पोस्ट पर हार्ट और ब्रोकन हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। जिसके बाद लोगों ने उन्हें आउटसाइडर होते हुए सुशांत के केस पर अब तक कुछ भी न कहने को लेकर बहुत कुछ सुनाया है और उनपर अपना गुस्सा निकाला है।

केआरके ने यह ट्वीट किया है…

बता दें फैन्स के अलावा एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक्टर को लेकर लिखा है,आयुष्मान खुराना के रिया चक्रवर्ती और नेपोटिज्म को सपोर्ट करने के तीन कारण हैं। 
1.उसे बॉलीवुड में सर्वाइव करना है
2.वह यशराज फिल्म्स का आर्टिस्ट 
3.चिंता मत करो खुराना, तुम्हारी फिल्में भी तो जब जनता में आएंगी, तब तुम्हें सही जवाब मिलेगा,ऑल द बेस्ट।
वैसे कमाल का यह ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपना खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि खुद आयुष्मान खुराना कमाल के इस पोस्ट पर क्या जवाब देते हैं। 
ईडी की रिया से पूछताछ जारी 

बताया जा रहा है ईडी से पूछताछ के वक्त रिया चक्रवर्ती ने बहुत सी डीटेल्स नहीं दी हैं। जैसे रिया से उनके इनकम टैक्स रिटर्न और उनका खर्च के बारे में पूछा और रिया ने जो 2 फ्लैट खरीदे उनके डॉक्यूमेंट्स कहां हैं? इन सवालों के पूछे जाने पर रिया ने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस मामले में आज दोबारा से ईडी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।

Desk Team