Baaghi 2 ट्रेलर हुआ आउट जबरदस्त ऐक्शन में दिख रहे हैं एक्टर टाइगर श्रॉफ

Summary :

NULL

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं टाइगर श्रॉफ। यह तो आप सब जानते ही हैं कि टाइगर श्रॉफ एक जबरदस्त एक्टर हैं और साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

बॉलीवुड में एक अच्छे डांसर के तौर पर जब ऋितिक रोशन का नाम आता है तो उसके बाद बॉलीवुड का दूसरा बेहतरीन डांसर के नाम में टाइगर श्रॉफ का नाम आता है। टाइगर श्रॉफ ने एक बार यह कहा था कि वह अपना डांसिंग गुरु ऋितिक रोशन को ही मानते हैं। इसके साथ ही टाइगर को हॉलीवुड के मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन का डांस स्टाइल भी काफी पसंद है।

टाइगर ने इस नाम से बॉलीवुड में एक फिल्म की थी जिसका नाम मुन्ना माइकल है। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद टाइगर श्रॉफ को चॉकलेटी बॉय का टैग मिल गया था लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म बागी से बॉलीवुड में अपनी एक एंग्री बॉय की पहचान बना ली है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। टाइगर श्रॉफ की पिछली कई फिल्में दर्शकों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी में काफी अच्छे एक्शन सीन से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।

इस फिल्म में टाइगर ने जो एक्शन सीन करे थे वह काफी रोमांचक थे। यह सारे एक्शन सीन दर्शकों को काफी पसंद भी आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर थीं जिन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। फिल्म बागी की सफलता के बाद निदेशक ने बागी के सीक्वल बनाने की बात कर दी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म बागी 2 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 45 सेकंड का है और बता दें कि टाइगर का लुक इस फिल्म में बिल्कुल ही बदला हुआ दिखाई दे रहा है।

बागी 2 के लिए टाइगर ने काफी मेहनत की है। बागी 2 फिल्म के मुकाबले फिल्म का ट्रेलर ज्यादा दमदार दिखाई दे रहा है। बागी की ही तरह इस फिल्म में भी काफी दमदार एक्शन सीन हैं। टाइगर श्रॉफ के लिए बागी 2 काफी मायने रखती है।

अगर हम फिल्म बागी की तुलना बागी 2 से करें तो हम पाएंगे कि बागी 2 के ट्रेलर में बड़े कलाकारों का भरमार देखने को मिला है। फिल्म में मनोज बाजपेई एक पुलिस अफसर के किरदार में दिख रहे हैं और उनके डायलॉग्स काफी बेहतरीन रखे गए हैं।

फिल्म में रणदीप हुड्डा को भी मुख्य नेगेटिव किरदार में रखा गया है इनके साथ अभिनेता प्रतीक बब्बर भी नेगेटिव अवतार में नजर आ रहे हैं।  फिल्म में पहली बार मनोज वाजपेई और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री के तौर पर फिल्म में दिशा पाटनी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और फिल्म के  ट्रेलर में उन्हें काफी महत्व दिया गया है। फिल्म में एक और कलाकार नजर आ रहे हैं जिन्होंने फिल्म तनु वेड्स मनु में पप्पी का किरदार निभाया था और जिनका नाम है दीपक डोबरियाल।

 फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ एक बच्ची की तस्वीर लेकर सभी लोगों से उसका पता पूछ रहे हैं और साथ ही साथ दमदार एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने से यह उम्मीद की जा  रही है कि फिल्म में दर्शकों को एक्शन और रोमांच का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team