टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लोगो का हमेशा से प्यार मिलता आया है। ये शो काफी लंबे समय से टीवी पर आ रहा है और इसके हर एक करैक्टर को लोग खूब पसंद करते हैं। शो में जितना लोग जेठालाल और दया को पसंद करते है उतना ही बबिता जी का का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को भी करते है। पिछले काफी समय से मुनमुन दत्ता किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी हुई थी।

उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करा था। जिसमे मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्द का गलत इस्तेमाल किया था तब से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। आपको बता दे उस विवाद के बाद से कुछ खबरे ऐसी भी आने लगी थी कि मुनमुन दत्ता ने शो छोड़ दिया है। दरअसल इसका कारण उनका कुछ एपिसोड्स में ना दिखना था।

जिसके बाद से अफवाहे उड़ने लगी कि मुनमुन ने शो छोड़ दिया है पर मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी लगा कर साफ़ ज़ाहिर कर दिया था कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है। जिसमें उन्होंने बताया कि ‘शो के ट्रैक में मेरी ज़रूरत नहीं थी तो मुझे बुलाया ही नहीं गया। तो ज़ाहिर है अगर सीन में मेरी ज़रूरत नहीं है तो मैं शूटिंग पर नहीं जाउंगी।’

जिसके बाद मुनमुन दत्ता के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुनमुन एक बार फिर शो में वापसी कर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने आ रही है। आपको बता दे मुनमुन ने शो के सेट पर वापस आकर शूटिंग भी स्टार्ट कर दी है। इस हफ्ते वो शो में कभी भी दिख सकती है। 2 महीने के इस कमबैक के बाद उनके फैंस काफी एक्ससिटेड है कि उनकी बबिता जी एंट्री किस अंदाज़ में होगी?


Download Android App
Download iOS App



