फिल्म Ba**ds of Bollywood से Aryan Khan करेंगे अपना बॉलीवुड डेब्यू, SRK ने अनाउंस टीज़र की तारीख

Summary :

Ba**ds of Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैंस के बीच पॉपुलर Q&A सेशन #AskSRK लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लौटे। उनके इस इंटरैक्टिव सेशन का इंतज़ार हमेशा से फैंस को रहता है, क्योंकि किंग खान मजाकिया, दिलचस्प और बेबाक अंदाज में हर सवाल का जवाब देते हैं। इस बार भी सेशन में कई मजेदार लम्हे देखने को मिले। वहीं इस दौरान कई सारी चीज़ों को लेकर खुलासा भी हुआ। आर्यन खान पर सवालों की बौछार सेशन की खास बात यह रही कि फैंस ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) से…

Ba**ds of Bollywood

Ba**ds of Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हमेशा की तरह इस बार भी अपने फैंस के बीच पॉपुलर Q&A सेशन #AskSRK लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लौटे। उनके इस इंटरैक्टिव सेशन का इंतज़ार हमेशा से फैंस को रहता है, क्योंकि किंग खान मजाकिया, दिलचस्प और बेबाक अंदाज में हर सवाल का जवाब देते हैं। इस बार भी सेशन में कई मजेदार लम्हे देखने को मिले। वहीं इस दौरान कई सारी चीज़ों को लेकर खुलासा भी हुआ।

आर्यन खान पर सवालों की बौछार

सेशन की खास बात यह रही कि फैंस ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) से उनकी फिल्मों और नेशनल अवॉर्ड की अचीवमेंट पर तो सवाल किए ही, लेकिन ज्यादातर निगाहें उनके बेटे आर्यन खान पर टिकी रहीं। आर्यन जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Ba**ds of Bollywood से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं। जब इसका टीज़र कुछ समय पहले जारी हुआ था, तब शाहरुख और आर्यन की बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। खास बात यह रही कि उस टीज़र में आर्यन की एक्टिंग की एक झलक भी दिखाई गई थी, जिसके बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिली।

Ba**ds of Bollywood

फैंस की एक्साइटमेंट इस बार भी बरकरार रही। एक यूज़र ने शाहरुख से पूछा कि आखिर वह कब आर्यन को बतौर हीरो बड़े पर्दे पर लॉन्च करने वाले हैं। उसने इच्छा जताई कि वह आर्यन को एक सुपरहीरो फिल्म में देखना चाहता है। इस सवाल पर शाहरुख ने मज़ेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “जब आप Ba**ds of Bollywood देखेंगे तो उसे बतौर डायरेक्टर खूब सारा प्यार दीजिएगा। अभी घर में कोई कॉम्पिटीशन नहीं चाहिए।”

फेवरेट सीरीज पर दिया जवाब

इसी सेशन के दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उनकी इस साल की पसंदीदा वेब सीरीज कौन सी रही, तो शाहरुख (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर बेटे की ओर इशारा कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने आर्यन की डेब्यू सीरीज Ba**ds of Bollywood के कुछ सीन्स देखे हैं और वह उन्हें काफी मजेदार और दिलचस्प लगे। यह जवाब पाकर फैंस की एक्साइटमेंटऔर भी बढ़ गई और सेशन में लगातार आर्यन और उनकी सीरीज को लेकर सवाल पूछे जाने लगे।

Shah rukh khan

नेटफ्लिक्स से शाहरुख का सवाल

लगातार हो रहे सवालों से शाहरुख भी एक दम फन मूड में आ गए और उन्होंने खुद नेटफ्लिक्स से पूछ डाला कि आखिर कब दर्शकों को Ba**ds of Bollywood की पहली झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने अपने मजेदार अंदाज में लिखा, “बेटा शो बना रहा है और बाप इंतज़ार कर रहा है… नेटफ्लिक्स क्या कर रहा है?”

नेटफ्लिक्स का मजेदार जवाब

शाहरुख (Shah Rukh Khan) के इस सवाल का जवाब नेटफ्लिक्स ने भी उसी शानदार लहजे में दिया। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लिखा कि बेटे के शो का टीज़र लॉन्च करने से पहले बाप से इजाजत लेनी जरूरी थी। इसके साथ ही उन्होंने यह घोषणा कर दी कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का टीज़र रविवार, यानी 17 अगस्त की सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा।

क्यों खास है यह डेब्यू?

आर्यन खान का डायरेक्शन में कदम रखना लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कई बार कह चुके हैं कि आर्यन को एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन और फिल्ममेकिंग में इंटरेस्ट है। यही वजह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वेब सीरीज से करने का फैसला लिया। कुछ महीने पहले जारी हुए अनाउंसमेंट टीज़र में आर्यन की विज़न और स्टाइल ने यह साफ कर दिया था कि शो अलग अंदाज में दिखाया जाएगा। साथ ही, उनकी एक छोटी एक्टिंग क्लिप ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर वह भविष्य में कैमरे के सामने आएंगे तो किस तरह का प्रभाव डाल सकते हैं।

शाहरुख-आर्यन की जोड़ी

सोशल मीडिया पर फैंस इस समय दोहरी खुशी में हैं। एक तरफ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने मजाकिया और प्यारे अंदाज से उन्हें इंटरटेन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आर्यन खान के डेब्यू शो को लेकर उनकी जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। शाहरुख का हर बार बेटे का नाम लेते हुए गर्व महसूस करना भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

Shah rukh khan aryan khan

अब सभी की निगाहें आज सुबह 11 बजे पर टिकी है जब नेटफ्लिक्स Ba**ds of Bollywood का पहला टीज़र लॉन्च करेगा। यह सिर्फ आर्यन खान के करियर का अहम मोड़ नहीं होगा, बल्कि शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए भी एक खास पल बनने वाला है।

ये भी पढ़ें: The Bengal Filesका ट्रेलर लॉन्च होते ही खड़ा हुआ विवाद, टीम को अपनी सुरक्षा के बुलानी पुलिस

Yashika Jandwani