Elvish Yadav पर जानलेवा हमला, घर पर हुई 24 से 25 राउंड फायरिंग

Summary :

Elvish Yadav Firing: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्विश के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित एल्विश के घर पर 5-6 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, एल्विश यादव घर में मौजूद नहीं थे। घटना के समय घर में केवल केयरटेकर ही मौजूद था, जिसने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी। Elvish Yadav Firing: बाइक सवारों ने की 24 राउंड फायरिंग एल्विश के परिवार के मुताबिक, उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह करीब 5.30 बजे फायरिंग…

Elvish Yadav Firing: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। एल्विश के घर पर सुबह-सुबह फायरिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित एल्विश के घर पर 5-6 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि, एल्विश यादव घर में मौजूद नहीं थे। घटना के समय घर में केवल केयरटेकर ही मौजूद था, जिसने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी।

Elvish Yadav Firing: बाइक सवारों ने की 24 राउंड फायरिंग

एल्विश के परिवार के मुताबिक, उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह करीब 5.30 बजे फायरिंग हुई। बाइक पर तीन बदमाश आए, जिनमें से दो ने फायरिंग की। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई।  फायरिंग के वक्त केयरटेकर और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो एल्विश के घर पर 24 से 25 राउंड फायरिंग हुई है।

Elvish Yadav Firing
Elvish Yadav Firing

Elvish Yadav Firing: जांच कर रही पुलिस

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, एल्विश के घर पर सुबह करीब 5:30 बजे गोलीबारी हुई। तीन बदमाश बाइक पर आए, जिनमें से दो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई। एल्विश का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता है। गोलीबारी के वक्त केयरटेकर और परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, एल्विश यादव की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि गोलियों के निशान और अन्य सबूत जुटाए जा सकें। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोलीबारी शायद चेतावनी के तौर पर की गई होगी, लेकिन अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

Elvish Yadav Firing
Elvish Yadav Firing

सुर्खियों में रहते हैं एल्विश

एलविश यादव की लोकप्रियता के साथ-साथ उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनते रहते हैं। पिछले साल, एल्विश को सांप का ज़हर सप्लाई करने और रेव पार्टियों में इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, एल्विश पर एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न पर हमला करने का भी मामला दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि यह हमला उनके किसी दुश्मन का कम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- The Bengal Filesका ट्रेलर लॉन्च होते ही खड़ा हुआ विवाद, टीम को अपनी सुरक्षा के बुलानी पुलिस

Neha Singh