बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके जीवन में शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे का अहम योगदान रहा है।बाला साहब ठाकरे के जीवन पर फिल्म ठाकरे बनायी गयी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहब ठाकरे की भूमिका निभायी है। हाल ही में फिल्म ‘ठाकरे’ के ट्रेलर रिलीज के दौरान अमिताभ बच्चन ने ठाकरे के साथ अपनी बॉनि्डंग पर बात करते हुए बताया कि उनके जीवन में ठाकरे का अहम योगदान रहा है।
अमिताभ ने बताया कि किस तरह उनके मुश्किल वक्त में बाल ठाकरे ने उनकी मदद की थी। उन्होंने 35 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ के दौरान हुए एक हादसे के वाकया को साझा करते हुए बताया कि फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान एक सीन में वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने की सख्त जरूरत थी। लेकिन खराब मौसम की वजह से कोई एम्बुलेंस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में बाल ठाकरे ने उनकी मदद की थी और उन्हें शिवसेना की एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था। श्री ठाकरे उस समय मदद नहीं करते तो शायद आज मैं जिंदा नहीं होता..1


Download Android App
Download iOS App



