Barkha Bisht और Indraneil Sengupta का रिश्ता टूटा, शादी के 15 साल बाद लेंगे तलाक

Summary :

टीवी के चहीते कपल बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हाल ही में, बरखा बिष्ट ने इंद्रनील संग तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। बरखा ने बताया कि वो बतौर सिंगल मां अपनी बेटी मीरा की परवरिश कर रही हैं।

छोटे पर्दे के फेमस कपल इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की मैरिड लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे इंद्रनील और बरखा पिछले 2 सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अब खबर है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं।
बताते चले कि कभी बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता टीवी जगत के चहीते कपल्स रह चुके हैं। इस जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी साथ देखना काफी पसंद करते थे। मगर अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दो साल बाद बरखा बिष्ट  ने खुद इंद्रनील संग अपने तलाक पर खुलकर बात की।
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में बरखा ने इंद्रनील संग अपने तलाक की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा, “हां, हमारा तलाक जल्द ही हो जाना चाहिए। ये मेरी लाइफ के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा है।” इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने सिंगल मदर होने के बारे में बताया।
बरखा और इंद्रनील की एक 11 साल बेटी भी है। अपनी बेटी संग लाइफ में आगे बढ़ने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक सिंगल मदर हूं और मीरा मेरी प्रायोरिटी है। मैं ओटीटी में अच्छा काम कर रही हूं। मैं टीवी और फिल्मों में अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए हमेशा तैयार हूं।”
हालांकि बरखा ने अपने पति इंद्रनील संग अपने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने अपने तलाक के पीछे की वजह के बारे में बताने से साफ इंकार कर दिया है। मगर साल 2021 में आई एक मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि इंद्रनील का बंगाली एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल है जिसकी वजह से उनकी शादी टूटने के कगार पर आ गई है।
जहां बरखा ने अपने तलाक की खबरों की पुष्टि कर दी है। वहीं, अभी तक इस बारे में टीवी एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि बरखा और इंद्रनील को सीरियल ‘प्यार के दो नाम… एक राधा एक श्याम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था।

Desk Team