बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपने चेहरे की खूबसूरती को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं खासकर त्वचा को। इस संदर्भ में बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने वीडियो ब्लॉग शुरू कर दिया है, जिसे ब्यूटी टॉकिज विद राव्ज नाम दिया गया है, जिसमें वह एक मिनट के वीडियो के जरिए अपने फॉलोवर्स के साथ अपने सौंदर्य के रहस्यों और स्किनकेयर टिप्स को शेयर करती हैं।
टिप्स शेयर करने के मुद्दे पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि जब उनके प्रशंसकों ने उनसे अनुरोध किया तो उन्होंने ब्यूटी ब्लॉग शुरू करने का मन बनाया, इसके लिए वह अपने प्रशंसकों की आभारी हैं। उनके द्वारा बनाया गया वीडियो हर बुधवार को ऑनलाइन किया जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



