कबीर सिंह से लेकर बॉडीगॉर्ड तक, बॉलीवुड की सबसे सफल साउथ रीमेक ब्लॉकबस्टर फिल्में

Summary :

आज हम उन पांच बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे है जो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल साउथ इंडियन हिट्स की रीमेक थी।

इन दिनों बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल काफी ट्रेंड पर है और इनमे साउथ की फिल्मों के प्लाट हिंदी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। शाहिद कपूर स्टारर ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक ‘कबीर सिंह’ की भारी सफलता के बाद, अब 2007 की हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ के निर्माता भी फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे है। फिल्म भूल भुलैया भी एक हिट दक्षिण फिल्म का रीमेक थी।
आज हम उन पांच बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बता रहे है जो हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल साउथ इंडियन हिट्स की रीमेक थी। 
1. ‘कबीर सिंह ‘

फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 276 करोड़ रुपये का बिसनेस किया है। 
2 . ‘भूल भुलैया’

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, अक्षय कुमार और विद्या बालन की हॉरर-कॉमेडी  फिल्म ‘भूल भुलैया’ भी मोहनलाल और शोभना स्टारर मलयालम फिल्म ‘मणिचित्राथझु’ की रीमेक थी। अब इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है जिसमे कार्तिक आर्यन लीड रोल में होंगे। 
3. ‘बागी 2 ‘

टाइगर श्रॉफ ने अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद से आलोचकों और दर्शकों को प्रभावित करने का एक भी मौका नहीं गंवाया। टाइगर ने एक्शन पैक ‘बाघी’ फ्रेंचाइजी ने खूब कामयाबी हासिल की। आपको बता दें फिल्म बाघी – 2  तेलुगु फिल्म ‘काशनम’ की रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। 
4. ‘सिंघम’

प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने फैंस को ‘सिंघम’ के दमदार पुलिस अफसर का किरदार दिया और अजय देवगन ने इस किरदार को बखूबी निभाया। ये फिल्म भी तमिल फिल्म की रीमेक थी जिसका नाम ‘सिंघम’ ही था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगभग 100 करोड़ का कलेक्शन कर गई।
5. बॉडीगॉर्ड 

सलमान खान ने ‘बॉडीगार्ड’ के रूप में फैंस के सामने एक और ब्लॉकबस्टर पेश की और इस फिल्म में उनके साथ करीना की जोड़ी का जादू खूब चला। ये फिल्म भी दक्षिण-निर्देशक सिद्दीकी द्वारा बनायी गयी रोमांटिक-एक्शन फ्लिक बॉडीगॉर्ड का रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन किया।

Ujjwal Jain