बॉलीवुड के भाईजान सलमान अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स में भले ही मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं। लेकिन भाईजान के फैंस भारी तादाद में फिल्म को थिएटर में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। यही कारन है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचा रही हैं। साथ ही कमाई में भी खूब रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।

बता दे की वीकेंड पर भाईजान की फिल्म ने दमदार कमाई कर ली है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत 15.81 करोड़ से हुई थी, उसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को काफी अच्छी कमाई की और फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 68 करोड़ रहा। वही फिल्म को थिएटर में रिलीज होने के बाद से फैंस अब फिल्म का ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहे हैं।

ऐसे में अब भाईजान के फिल्म की ओटीटी रेलज की भी खबर सामने आने लगी हैं। थिएटर में धमाल मचा रही, सलमान खान की ‘किसी का भाई, किसी की जान’ की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग खान की ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार मिड मई में ‘किसी का भाई, किसी की जान’ Zee5 पर रिलीज हो सकती है।

हालांकि, मेकर्स या सलमान खान की तरफ से ओटीटी रिलीज को लेकर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान की साल 2021 में राधे और अंतिम भी Zee5 पर ही रिलीज की गई थी।

फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग के साथ-साथ दर्शक फिल्म में कास्ट हुए सभी स्टारकास्ट की भी जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे की भाईजान की फिल्म थिएटर में अभी भी हॉउसफुल चल रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



