Arshdeep Singh की स्टंप तोड़ने वाली गेंदबाजी के बाद पंजाब किंग्स ने की रिपोर्ट, मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

Summary :

इस मैच को जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘जब भी मैं विकेट लेता हूं तो अच्छा लगता है। अभी मैं और भी खुश महसूस कर रहा हूं क्योंकि टीम जीती है। मैंने अपना रन-अप छोटा कर लिया है।

वानखेड़े स्टेडियम में 22 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हरा दिया था। मुंबई के दो बल्लेबाजों की विकेट गिराने के लिए अर्शदीप सिंह ने दो बार मिडिल स्टंप तोड़ा। आपको बात दे इन दो एलईडी स्टंप की कीमत 24 लाख रुपये है। अर्शदीप सिंह के असाधारण गेंदबाजी कौशल को देखने के बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस पल के बारे में शेयर किया। इस मैच में अर्शदीप ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 50 विकेट पूरे कर लिए। 
अपनी जीत की खुशी को जाहिर करने के लिए पंजाब किंग्स ने भी टूटे स्टंप्स पर एक ट्वीट शेयर किया और अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग कर दिया। पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर लिखा, “मुंबई पुलिस, हम एक अपराध की रिपोर्ट करना चाहते हैं।” ट्वीट के साथ उन्होंने टूटे स्टंप की तस्वीर भी शेयर की थी। इस पर, मुंबई पुलिस ने जवाब दिया कि वे कानून तोड़ने के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ट्विटर पर मुंबई पुलिस लिखा “कानून तोड़ने पर कार्रवाई की सबसे अधिक संभावना है, स्टंप नहीं!”।
नीचे उनकी पोस्ट पर एक नज़र डालें:

यह पोस्ट सिर्फ एक दिन पहले शेयर की गई थी। शेयर किए जाने के बाद से इसे चार लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ट्वीट को 12,000 से अधिक बार लाइक भी किया गया है, और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई लोगों ने शेयर पर कमेंट भी किए हैं। 
एक यूजर लिखता है “स्टंप के साथ स्टेडियम में जो हजारो एमआई फैन्स के दिल टूटे वो क्राइम नहीं है??”। एक और लिखता है “आज तुम्हारा दिन है। लेकिन कृपया यह याद रखें, आज आप जो अपमान कर रहे हैं, उसके लिए कर्म आपको वापस मारेगा”। एक अन्य लिखता है “पंजाब पुलिस को पीकेबी के खिलाड़ियों को तो इस नौबत पर फांसी देनी चाहिए: आज तक तो एक ट्रॉफी भी ना जीते”। 
इस मैच को जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘जब भी मैं विकेट लेता हूं तो अच्छा लगता है। अभी मैं और भी खुश महसूस कर रहा हूं क्योंकि टीम जीती है। मैंने अपना रन-अप छोटा कर लिया है क्योंकि इससे मुझे नो-बॉल की समस्या से निपटने में मदद मिली और मैं इस समय अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं”। 

Desk Team