टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं। भारती सिंह ने पिछले दिनों ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर घोषणा की है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते हुए का उनका रिएक्शन था। ऐसे में अब भारती ने खुद एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

भारती ने पोस्ट किया न्यू वीडियो…
इसके अलावा भारती ने अपने फैंस को बताया कि आखिर वह मां बनकर कितनी ज्यादा खुश हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, मां बनने वाली हूं, बहुत मजा आ रहा है। मम्मी बनने में। वहीं इंटरनेट पर भारती के इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस और सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं।
बता दें, भारती सिंह से पहले ही उनके एक करीबी ने उनके प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में दी थी। उनका कहना था कि यह बहुत ही इनीशियल स्टेज है और कॉमेडियन अपने वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लेकर रेस्ट कर रही हैं। भारती अपने वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लेकर रेस्ट कर रही हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भारती सिंह कुछ ही दिनों में जल्द ही अपना काम रिज्यूम करेंगी। वह जल्द ही कपिल शर्मा का शो ज्वॉइन करने जा रही है। इसके अलावा भारती अपने गेम शो पर भी फोकस करना चाहती हैं, जिसकी शुरुआत कुछ ही हफ्तों में हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



