ट्विटर पर छलका भूमि पेडनेकर का दर्द, 24 घंटे में हुई एक्ट्रेस के 2 करीबियों की मौत

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना काल के इस बुरे दौर में लगातार लोगों की मदद रही हैं और ज़रूरी जानकारियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपने दो बहुत करीबी लोगों को खो दिया है और तीन की हालत बहुत गंभीर है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास अभी दुख मनाने का भी समय नहीं है।

कोरोना महामारी के चलते देश इस वक्त बेहद ही मुश्किल हालातो का सामना कर रहा है। रोज़ कोविड से संक्रमित होने वालो और उसके चलते मरने वालो के आकड़े तेज़ी से बढ़ रहे है। देश इस वक्त एक बेहद ही नाज़ुक दौर से गुज़र रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सभी को तोड़ कर रख दिया है। अब लोग हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन जैसी चीज़ो के लिए तरस रहे है। हालांकि इस मुश्किल घडी में पूरा देश एकजुट नज़र भी आ रहा है। कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं और लगातार अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की हर मुमकिन कोशिश में जुट गए है।
ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोना काल के इस बुरे दौर में लगातार लोगों की मदद रही हैं और ज़रूरी जानकारियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी दी है कि उन्होंने 24 घंटे के अंदर अपने दो बहुत करीबी लोगों को खो दिया है और तीन की हालत बहुत गंभीर है। लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास अभी दुख मनाने का भी समय नहीं है, क्योंकि वो अभी लोगों की मदद कर रही हैं जिन्हें वो बचा सकती हैं।

एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैंने 24 घंटे में अपने दो ऐसे लोगों को खो दिया जिन्हें हम प्यार करते थे, और तीन की हालत बहुत नाज़ुक है। मैंने अपना पूरा दिन उन लोगों के लिए ऑक्सीज़न और बेड्स की तलाश में बिताया है जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं, केवल एक्शन। इसके खत्म होने का अब और इंतज़ार नहीं कर सकती। कृपया अपना थोड़ा सा योगदान दें। #covidwarrior #CovidIndia।”

आपको बता दें कि कोविड 19 की दूसरी लहर से फिल्म इंडस्ट्री भी नहीं बच पाई है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे इसके चपेट में आये। खुद भूमि भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं और अब ठीक होकर वो लोगों की मदद कर रही हैं। देश के लिए उनका जो फ़र्ज़ है वो बखूबी इस वक्त निभाते हुए नज़र आ रही है। 

Desk Team