सलमान खान को क्यों सताई माता-पिता की चिंता? ‘Bigg Boss 14’ को लेकर कही ये बात

Summary :

बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर से टीवी पर एक बार फिर शुरु होने जा रहा है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को मिलवाएंगे।

बिग बॉस के 14वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर से टीवी पर एक बार फिर शुरु होने जा रहा है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इस सीजन के कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को मिलवाएंगे। बीते दिन पहले मेकर्स ने बिग बॉस 14 की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी जिसका हिस्सा शो के होस्ट सलमान खान भी बने थे। बिग बॉस 14 के घर की सैर इस दौरान दर्शकों को सलमान खान ने दिखाई थी। 
बिग बॉस के इस सीजन के लिए सलमान खान हमेशा की तरह बहुत उत्साहित हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ वह कोरोना माहमारी को लेकर थोड़े डरे हुए भी हैं। आपने सही सुना आम आदमी की तरह कोविड-19 को लेकर सलमान खान भी परेशान हैं। सलमान खान को शूटिंग करने में कोरोना को लेकर डर लग रहा है। सलमान खान ने खुद ही दर्शकों को इस बारे में बताया है। 

सलमान खान ने हालिया अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, मैं कोरोना वायरस की वजह से काम करने से डर रहा हूं। सब कह रहे हैं कि मास्क लगाने, ग्लव्ज और पीपीपी किट पहनने से काम करते हुए कोरोना का खतरा कम हो जाता है। माइक ठीक करते हुए सेट पर क्रू मेंबर मेरे काफी नज़दीक आ जाते हैं। ऐसा लगता है कि ये लोग मुझे कभी भी किस कर सकते हैं। कोरोना के बाद से मुझे खांसी जुखाम और किस तीनों से डर लग रहा है।
सलमान ने आगे इसपर बात करते हुए कहा,  मेरी भांजी आयत जो कुछ समय पहले ही पैदा हुई है मैं उसके लिए डर रहा हूं। फिर मेरे घर पर बूढ़े माता पिता भी हैं। कोरोना बच्चों और बूढ़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। मैं तो ऐसे में काम कर लूंगा लेकिन बच्चों और माता-पिता के बारे में सोच कर डर जाता हूं।

Desk Team