बिग बॉस 14 में इस बार पवित्रा पुनिया शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। फिर चाहे वह प्यार और रोमांस हो या फिर लड़ाई-झगड़े, हर जगह उनकी उपस्थिति खास होती है। पवित्रा पहली बार स्क्रीन पर स्प्लिट्सविला 3 में नजर आईं थीं। बाद में वे ये है मोहब्बतें, बालवीर रिटर्न्स और नागिन जैसे कई फेमस शो में दिखाईं दीं। अभी वे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में छाई हुई हैं।
अपने टैटू, अंगूठियां और फैशन स्टेटमेंट के साथ पवित्रा ने हमेशा ध्यान खींचा है। लेकिन इस बार प्रशंसकों का ध्यान जिस चीज ने खींचा है वह अलग है। उनके होठ कुछ मोटे लग रहे हैं।
ऐसी खबरें हैं कि ‘बिग बॉस 14’ की कंटेस्टेंट पवित्रा ने अपने पतले होठों की सर्जरी करवाई है। लेकिन पवित्रा ने कभी भी इस खबर की ना तो पुष्टि की ना ही खंडन किया। वह वर्तमान में ‘बिग बॉस 14’ के घर में अभिनेता एजाज खान के साथ रोमांस कर रही हैं।
शो में दोनों अक्सर करीब नजर आते हैं। इतना ही नहीं एक एपिसोड में तो एजाज को यह कहते हुए सुना गया कि वह पवित्रा को अपने पिता से मिलाने के लिए ले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App






