हाल ही में बिग बॉस 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले शो को लेकर खबर थी की टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस बार बिग बॉस के नए सीजन में घर के अंदर एंट्री कर सकती हैं। इतना ही नहीं इस बात पर खुद खुद जैस्मिन ने भी कहा था कि अगर ऐसा मौका आया तो वह इसे जरूर स्वीकार करेंगी। लेकिन अब अपने नए साक्षात्कार में एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं होने वाली हैं।

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा…
जैस्मिन भसीन ने एक वेब पोर्टल को दिए हुए इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि मैं इस शो के लिए सही इंसान नहीं हूं। ऐसे में मैं इसे नहीं करने वाली। हालांकि इस दौरान भसीन ने सलमान खान को नाराज नहीं होने दिया और कहा कि वह भले ही इस शो का हिस्सा ना बनें लेकिन वह इस शो की प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि वह इसे हमेशा देखती हैं।

इन शो का रही हिस्सा
अभिनेत्री कलर टीवी चैनल के मशहूर शो ‘दिल से दिल तक’ से सुर्खियों में छाई जिसके बाद जैस्मिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आई। इतना ही नहीं पिछले साल भी यह खबर थी कि जैस्मिन भसीन ‘बिग बॉस 13’ के घर में एंट्री कर सकती हैं,हालांकि बाद में अभिनेत्री ने इंकार कर दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर जैस्मिन ने 14वें सीजन के लिए हामी नहीं भरी और शो का हिस्सा बनने से मुंह फेर लिया है।

बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के ट्रॉफी हासिल करने पर एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश नजर आई थीं। दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला और जैस्मिन भसीन एक दूसरे के काफी अच्छे हैं। दोस्त के शो जितने पर जैस्मिन ने कहा था, यह शानदार अहसास है। सिद्धार्थ जीत गए इसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।

मी-टाइम कर रही हैं खूब एन्जॉय

भसीन बहुत समय से चाहती थी कि वह कभी तो मी-टाइम बिता सके और आखिरकार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप कि वजह से देशभर में लॉकडाउन के चलते उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी हो गयी। जैस्मिन भसीन ना इन दिनों जमकर मी-टाइम तो बिता ही रही है साथ ही अपने सभी शौक को भी पूरा करने में मगन हैं।


Download Android App
Download iOS App



